24.8 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeदेशPM मोदी पर जानलेवा हमले की साजिश रचने के आरोप में 3...

PM मोदी पर जानलेवा हमले की साजिश रचने के आरोप में 3 युवक गिरफ्तार, बक्सर से CIA को भेजा था मैसेज

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रच रहे तीन आरोपियों को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पीएम मोदी पर न केवल हमले की धमकी दी, बल्कि विदेशी एजेंसियों से पैसों की भी मांग की थी. तीनों पर आरोप है कि अमेरिका की एजेंसी सीआईए (CIA) को एक मैसेज भेजकर जानलेवा हमले की बात कही थी. जिसके बाद बक्सर पुलिस एक्टिव हुई और तीन आरोपियों को धर दबोचा. फिलहाल, अभी जांच जारी है.

इस घटना के बाद बिहार के बक्सर जिले में हड़कंप मच गया है. सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं. पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी 22 वर्षीय अमन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं. जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) को प्रस्ताव भेजकर मोटी रकम की मांग की थी. इसके लिए 22 दिनों का समय भी मांगा था. फिलहाल, पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

पुलिस ने कई सामान किए बरामद

PM मोदी पर जानलेवा हमले की साजिश रचने के मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है. सूचना मिलते ही बुधवार की रात पुलिस ने टीम ने तीनों आरोपियों के घर पर छापा मार कार्रवाई की, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. जिस सिस्टम से मैसेज भेजा गया था. पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है. पुलिस को तलाशी के दौरान अमन के कमरे से लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं. उपकरणों के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो, इसके लिए कमरे को सील कर दिया गया है.

पैसा कमाने की लालच में रची साजिश

पुलिस के अनुसार, मुख्य साजिशकर्ता अमन तिवारी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. इससे पहले भी वह कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है. हालांकि, उस समय वह नाबालिग होने की वजह से बच गया था. अमन इंटरनेट पर काफी सक्रिय रहता था. लेकिन उसने अधिक पैसे कमाने की लालच में यह साजिश रची. फिलहाल, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
44 %
2.5kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular