28.4 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
HomePersonalityनर्सिंग सेक्टर में बड़ी भर्ती: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2300+...

नर्सिंग सेक्टर में बड़ी भर्ती: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2300+ पदों पर निकली वैकेंसी

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। मध्य प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 6 अप्रैल 2026 से शुरू होनी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  esb.mp.gov.in  पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, आवेदन में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो को 25 अप्रैल 2026 को बंद किया जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • इच्छुक उम्मीदवार पहले आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

कितनी है वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2317 पदों को भरा जाएगा। इनमें नर्सिंग ऑफिसर के लिए 2099 पद और सिस्टर ट्यूटर के लिए 218 पद शामिल हैं।

शैक्षिक योग्यता

  • नर्सिंग ऑफिसर- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से BSc नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा होनी चाहिए। इसके अलावा मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
  • सिस्टर ट्यूटर-  इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बी.एस सी. नर्सिंग उत्तीर्ण अथवा पोस्ट बेसक बी.एस सी. नर्सिंग उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही बीएससी नर्सिंग/P.B.B.Sc के साथ एक साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

सिस्टर ट्यूटर- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40-45 वर्ष निर्धारित की गई है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदन करने से पूर्व एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। साथ ही यह भी सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
76 %
2.8kmh
100 %
Tue
34 °
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular