23.1 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Train Cancelled: 13 ट्रेनें कैंसिल, दो गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी...

CG Train Cancelled: 13 ट्रेनें कैंसिल, दो गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त; छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए अलर्ट

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य के चलते 11 से 27 अप्रैल तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कई लोकल MEMU और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में करीब 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से बिलासपुर–रायगढ़ MEMU, गेवरा रोड–रायपुर MEMU और कोरबा–रायपुर पैसेंजर शामिल हैं। ये ट्रेनें रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा देती हैं, ऐसे में इनके रद्द होने से आवागमन प्रभावित होगा।

ये गाडिय़ां रहेंगी रद्द

16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द।
16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द।
15 से 26 अप्रैल तक गाड़ी 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द।
15 से 26 अप्रैल तक गाड़ी 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द।
16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द।
15 से 26 अप्रैल तक गाड़ी 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द।
16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द।
16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द।
16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द। 11 से 25 अप्रैल तक गाड़ी 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द।

ये गाड़ी बीच स्टेशन पर समाप्त होंगी

6 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। 16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से शुरु होगी और झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
81 %
3.3kmh
55 %
Sat
27 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
38 °

Most Popular