32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलIndian Premier League 2026 Points Table में बड़ा उलटफेर, इस टीम ने...

Indian Premier League 2026 Points Table में बड़ा उलटफेर, इस टीम ने छीन ली नंबर-1 की कुर्सी

Indian Premier League 2026 Points Table : आईपीएल 2026 में अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। जहां एक ओर तीन टीमों ने जीत दर्ज की है, वहीं तीन टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। बाकी बची टीमों ने अभी तक कोई मैच नहीं खेला है। आने वाले दिनों में उनकी बारी है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स बनाम सीएसके मैच के बाद अचानक से आईपीएल की अंक तालिका में बदलाव देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस वक्त टॉप 3 में कौन सी टीम काबिज हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग के अंक तालिका में भी हलचल शुरू हो गई है। सभी टीमों की कोशिश है कि अपने शुरुआती मैच जीतकर पहले नंबर पर कब्जा किया जाए, लेकिन टॉप पर तो एक ही टीम रहेगी। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें अपने अपने पहले मैच खेलने के लिए मैदान में उतरीं। इस दौरान चेन्नई को करारी हार का सामना करना पड़ा, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मार ली।

सीएसके को अपने पहले ही मैच में करना पड़ा करारी हार का सामना

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम केवल 127 रन ही बना सकी। टीम अपने कोटे के पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम 19.4 ओवर में ही आउट हो गई। एक वक्त तो टीम 100 के स्कोर को भी पार करते हुए नजर नहीं आ रही थी, लेकिन बाद ने जिमी ओवरटन की एक जुझारू पारी ने टीम को यहां तक पहुंचाया, लेकिन ये रन भी काफी नहीं थे। इसके बाद जब राजस्थान रॉयल्स की टीम मैदान में उतरी तो केवल 12.1 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच जीतने में कामयाबी हासिल कर ली।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिक में पहले नंबर पर पहुंची

राजस्थान रॉयल्स ने अपना पहला मैच बड़े अंतर से जीता है, इसलिए जहां एक ओर उसे दो अंक मिले हैं, साथ ही टीम ने अपना नेट रन रेट भी काफी अच्छा कर लिया है। टीम अब पहले नंबर की कुर्सी पर जाकर विराजमान हो चुकी है। ताजा अंक तालिका को देखें तो राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट 4.171 का है। जो बाकी टीमों से काफी ज्यादा है। आरसीबी की टीम जो इससे पहले तक टॉप पर थी, वो अब दूसरे नंबर पर चली गई है। आरसीबी के पास दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट 2.907 का है।

आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा मुकाबला

अंक तालिका में तीसरे नंबर पर अभी मुंबई इंडियंस की टीम है, जिसने एक मैच जीता है और उसका नेट रन रेट 0.687 का है। जो तीन टीमें अपने अपने मैच हारी हैं, वो अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। इसमे सीएसके, सनराइजर्स हैदराबाद, केकेआर के नाम शामिल हैं। अभी तक चार टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। आज यानी मंगलवार 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेला जाना है। इस मैच के बाद फिर से अंक तालिका बदलेगी, जीतने वाली टीम के पास भी दो अंक हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
29 %
1kmh
40 %
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
31 °
Sun
35 °

Most Popular