28.3 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeमौसमकूल-कूल रहेगा अप्रैल का पहला हफ्ता,17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; तेज...

कूल-कूल रहेगा अप्रैल का पहला हफ्ता,17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; तेज हवाओं का कहर

नई दिल्लीः देश के कई हिस्सों में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इसकी वजह से इस सप्ताह उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। देश के मध्य भागों में 6 अप्रैल तक गरज और बिजली चमकने के साथ तेज़ बारिश होने की संभावना है, जबकि 02 अप्रैल तक ओलावृष्टि भी हो सकती है।

बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार यानी 01 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाएं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा आज विदर्भ, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी मौसम खराब रहेगा। 40-50 किमी की रफ्तार से यहां हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होगी। साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है।

60 किमी तक चलेंगे हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र में दो और तीन अप्रैल को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। महाराष्ट्र में बिजली चमकने की संभावना है। 03 और 04 अप्रैल को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर में 03 अप्रैल को और हिमाचल प्रदेश में 03 और 04 अप्रैल को कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में भी बिगड़ेगा मौसम

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 03 और 04 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इसके साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। केरल, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 03 व 04 अप्रैल को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बता दें कि यूपी के कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। कानपुर समेत कई जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में बुधवार को बादल छाए रहेंगे जबकि सप्ताहांत में बारिश का एक और दौर आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
45 %
1.6kmh
0 %
Tue
23 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular