23.7 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
Homeदेश‘गृह मंत्री का भाषण शानदार था’, PM मोदी ने अमित शाह की...

‘गृह मंत्री का भाषण शानदार था’, PM मोदी ने अमित शाह की तारीफ की, बोले- माओवादी विचारधारा ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया

PM Modi on Amit Shah: सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में लगभग डेढ़ घंटे तक भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कांग्रेस के कई नेताओं को भी आड़े हाथों लिया. इनमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं. वहीं गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जमकर तारीफ की है.

‘गृह मंत्री का भाषण ऐतिहासिक संदर्भों से पूर्ण था’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह के भाषण की जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गृह मंत्री अमित शाह का भाषण उत्कृष्ट है, जो महत्वपूर्ण तथ्यों, ऐतिहासिक संदर्भ और पिछले दशक में हमारी सरकार के किए गए प्रयासों से परिपूर्ण है.’

‘वामपंथी विचारधारा ने अनगिनत युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘दशकों से माओवादी विचारधारा ने कई क्षेत्रों के विकास पर बुरा प्रभाव डाला है. वामपंथी उग्रवाद ने अनगिनत युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है.

पिछले दशक में हमारी सरकार ने इस बुराई को जड़ से उखाड़ने और साथ ही नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए काम किया है. हम सुशासन को बढ़ावा देने और सभी के लिए शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करते रहेंगे.

‘धमकाने से कुछ नहीं होगा, सरकार डरने वाली नहीं है’

लोकसभा में अमित शाह ने नक्सलवाद और माओवादी विचारधारा पर जमकर निशाना साधा.अमित शाह ने कहा, ‘ हम लोकतंत्र में हैं, हमने इस देश के संविधान को स्वीकार किया है. अन्याय किसी के भी साथ हो सकता है, विकास कहीं पर भी कम-ज्यादा हो सकता है. मैं पूछना चाहता हूं, आप अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीकों से लड़ेंगे, या हाथ में हथियार लेकर निर्दोषों को मार डालेंगे? किस थ्योरी का यहां से समर्थन हो रहा था? तो कान खोलकर सुन लीजिए, किसी के धमकाने से कुछ नहीं होगा. ये डरने वाली सरकार नहीं है, सभी के साथ न्याय करने वाली सरकार है.’

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
69 %
0.5kmh
97 %
Fri
25 °
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
36 °

Most Popular