21.2 C
New Delhi
Thursday, October 29, 2026
Homeदुनियामिडिल ईस्ट में जंग तेज: कुवैत के पावर प्लांट पर ईरान का...

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: कुवैत के पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

मिडिल ईस्ट की जंग का आज 31वां दिन है। इस संघर्ष में भारी मात्रा में नुकसान हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग हताहत भी हो रहे हैं लेकिन हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ना अमेरिका-इजराइल रुक रहा है और ना ही ईरान। दोनों के हमले और घातक होते जा रहे हैं। US-इजराइल के हमले के पलटवार में ईरान ने भी हमले तेज कर दिए हैं। मिडिल ईस्ट में फंसे या वहां कार्यरत भारतीय भी इसका शिकार हो रहे हैं। अब कुवैत के बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है।

बिजली-पानी संयंत्र को भारी नुकसान 

कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि रविवार शाम को कुवैत पर ईरानी हमले के तहत, एक बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट स्थित एक सर्विस बिल्डिंग पर हमला किया गया, जिसकी वजह से एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने बताया कि हमले में बिजली-पानी संयत्र को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

अब तक कितने भारतीयों की मौत?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष में किसी भारतीय की यह पहली मौत नहीं है। इससे पहले भी हमले के लपेटे में आने से कई भारतीयों की जान जा चुकी है। राजधानी दिल्ली में पिछले हफ्ते शुक्रवार को अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान खाड़ी देशों के अतिरिक्त सचिव असीम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया था कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और दोनों पक्षों की ओर से जारी हमलों के बीच अलग-अलग घटनाओं में 7 भारतीयों की मौत हो चुकी है और एक भारतीय अभी भी लापता है। वहीं, आज की घटना को जोड़कर देखा जाए तो अब तक 8 भारतीयों की मौत हो चुकी है।

इजराइल की तेहरान पर बड़ी एयरस्ट्राइक, 120 बम गिराने दावा 

वहीं, आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट की जंग एक महीना पूरा होने के साथ ही और भीषण होती जा रही है। इजराइल ने एक बार फिर ईरान पर बड़ी एयरस्ट्राइक की है। इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान पर 120 से ज्यादा बम गिराए हैं। ये बम ईरान में उन जगहों को निशाना बनाकर गिराए गए हैं जिनका इस्तेमाल हथियारों की रिचर्स, डेवलेपमेंट और प्रोडक्शन के लिए किया जा रहा था। इन हमलों के बाद तेहरान में कई जगहों पर धमाके की आवाज़ें सुनी गई हैं, साथ ही आग के गोले भी उठे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
41 %
1.6kmh
85 %
Wed
21 °
Thu
27 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
31 °

Most Popular