32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
HomeमौसमWeather Update: उत्तर भारत में बिगड़े मौसम के हालात, आंधी-बारिश की चपेट...

Weather Update: उत्तर भारत में बिगड़े मौसम के हालात, आंधी-बारिश की चपेट में दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्य; IMD अलर्ट जारी

Weather Update : देशभर के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य कई राज्यों में आज यानी शनिवार और रविवार को आंधी और बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD ने दिल्ली और नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 मार्च तक दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने आज यूपी के करीब 38 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। 30 मार्च तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में भी मौसम खराब होने वाला है। आज बिहार के 8 जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान है। इनमें किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया शामिल हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तराखंड के 7 जिलों- नैनीताल, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और चमोली में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। IMD ने 30 मार्च तक हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद, 31 मार्च को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

झारखंड में भी बारिश का अलर्ट

वहीं, झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD ने आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार को तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
29 %
2.1kmh
81 %
Sat
33 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular