30.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeएंटरटेनमेंटIFFD 2026: नंदमुरी बालकृष्ण को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया...

IFFD 2026: नंदमुरी बालकृष्ण को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, धर्मेंद्र को दी गई विशेष श्रद्धांजलि

IFFD 2026: दिल्ली सरकार के द्वारा पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें साउथ के फिल्मों के महान अभिनेता और एन टी रामाराव के बेटे नंदमुरी बालकृष्ण को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 25 मार्च से 31 मार्च तक दिल्ली में इस फेस्टिवल के दौरान तकरीबन 130 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। दिल्ली के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग सेरेमनी में CM रेखा गुप्ता, हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, कंगना रनौत, राकेश ओमप्रकाश मेहरा समेत तमाम बड़े दिग्गज मौजूद रहे। IFFD के लिए 2187 फिल्म्स की एंट्री प्राप्त हुई थीं, जिसमें से 1372 अंतरराष्ट्रीय फिल्म और 815 भारतीय फिल्मों की एंट्री मिली थी।

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आयोजित की गईं फिल्में

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 40 प्रतिशत हिंदी, 30 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय और 30 प्रतिशत स्पेशल फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। दिल्ली अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनी SIRAT फिल्म से हुई। जबकि इस फेस्टिवल की क्लोजिंग AMOEBA फिल्म से होगी। मशहूर फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा को इस फिल्म फेस्टिवल का डायरेक्टर बनाया गया है।

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को विशेष सम्मान

महान अभिनेता धर्मेंद्र को IFFD लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। ये अवार्ड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने रिसीव किया। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट के सम्मान से सम्मनित किया गया और साथ ही साउथ के दिग्गज अभिनता नंदमुरी बालकृष्ण को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 पर खुशी जाहिर करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- ‘फिल्मों में दिल्ली तो हमने बहुत देखा है, लेकिन अब दिल्ली में बहुत सारी फिल्में देखने का समय आया है। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्में देखने का मौका मिलेगा इस फेस्टिवल में। ये फिल्म फेस्टिवल आप सबके सहयोग से पूरे देश और दुनिया मे अपना स्थान बनाएगा।’

दिल्ली सरकार फिल्म और पर्यटन के बीच तालमेल को दे रही बढ़ावा

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन से राष्ट्रीय राजधानी पर्यटन और फिल्म शूटिंग के लिए एक पसंदीदा स्थान बन जाएगी। उन्होंने कहा, “इस महोत्सव की परिकल्पना हमारे मुख्यमंत्री ने पिछले बजट में की थी और आज यह साकार हो रही है। युवाओं के लिए कई प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे दिल्ली पर्यटन और फिल्म शूटिंग के लिए एक पसंदीदा स्थान बन जाएगी। पहले फिल्मों में अंडरवर्ल्ड का महिमामंडन किया जाता था, लेकिन आज हम इसकी वास्तविक कहानी दिखा रहे हैं।”

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
33 %
3.4kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular