29.3 C
New Delhi
Wednesday, October 7, 2026
Homeदेशरेल यात्रियों को बड़ा झटका: रायपुर-बिलासपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द, सफर...

रेल यात्रियों को बड़ा झटका: रायपुर-बिलासपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

Train Cancellation List: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे South East Central Railway (SECR) ने तकनीकी कार्यों के चलते कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके कारण 22 और 23 मार्च को रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 पर गर्डर हटाने के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसी वजह से कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें (22 मार्च)

रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
बिलासपुर–गेवरा रोड और गेवरा रोड–बिलासपुर
कोरबा–रायपुर और रायपुर–इतवारी पैसेंजर

23 मार्च को प्रभावित ट्रेनें

इतवारी–रायपुर पैसेंजर
रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

इसके अलावा, 22 मार्च को झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन केवल बिलासपुर तक ही चलेगी, जबकि गोंदिया–झारसुगुड़ा ट्रेन बिलासपुर से ही शुरू होगी। बिलासपुर और गोंदिया के बीच इस दिन ट्रेन सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।

रेलवे ब्लॉक और ट्रेन रद्द होने की वजह

रेलवे नेटवर्क में समय-समय पर ट्रैक, ब्रिज और लेवल क्रॉसिंग की मरम्मत एवं उन्नयन कार्य किए जाते हैं। ऐसे कार्यों के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लेना जरूरी होता है, जिससे कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन रोका या सीमित किया जाता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
65 %
4kmh
0 %
Tue
29 °
Wed
35 °
Thu
38 °
Fri
37 °
Sat
36 °

Most Popular