27.3 C
New Delhi
Wednesday, October 7, 2026
HomeImpact FeatureSECL में निकली भर्ती, युवा कैंडिडेट्स ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, ये...

SECL में निकली भर्ती, युवा कैंडिडेट्स ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, ये है लास्ट डेट

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अप्रेंटिसशिप के कई पदों पर भर्ती का एलान किया है. खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं रखी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल nats.education.gov.in पर जाना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है. इसमें कई तरह की योग्यता रखने वाले युवा शामिल हो सकते हैं. अगर आपने 4 साल की इंजीनियरिंग डिग्री की है, या 10वीं के बाद 3 साल का डिप्लोमा किया है, या फिर 12वीं के बाद 2 साल का डिप्लोमा किया है, तो आप इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे. इसके साथ ही उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. अलग-अलग पदों के अनुसार यह राशि तय की गई है. ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए चुने गए उम्मीदवारों को लगभग 12,300 रुपये प्रति माह मिलेंगे. वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को करीब 10,900 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

कैसे होगा चयन

अब सवाल आता है कि चयन कैसे होगा. इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी. उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले मेरिट लिस्ट तैयार होगी. जो उम्मीदवार इस सूची में जगह बनाएंगे, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद दस्तावेजों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और मेडिकल जांच होगी. इन दोनों चरणों को पूरा करने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया भी आसान रखी गई है. सबसे पहले उम्मीदवारों को NATS 2.0 पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके जरूरी जानकारी भरनी होगी और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा करना होगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं देनी है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27.3 ° C
27.3 °
27.3 °
76 %
3kmh
0 %
Tue
27 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
37 °
Sat
36 °

Most Popular