35 C
New Delhi
Thursday, August 20, 2026
Homeदेश‘मोदी की आलोचना करना आसान है, लेकिन वैसा बनना बड़ा मुश्किल’, आचार्य...

‘मोदी की आलोचना करना आसान है, लेकिन वैसा बनना बड़ा मुश्किल’, आचार्य प्रमोद बोले- PM ने फोन करके आज मेरा हाल जाना

Acharya Pramod on PM Modi: श्री काल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को फोन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद हाल जाना है. इसको लेकर आचार्य प्रमोद ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और उनकी जमकर तारीफ की. आचार्य प्रमोद ने कहा कि मोदी बनना बड़ा मुश्किल है.

प्रधानमंत्री मोदी का आभार

काल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करके सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज फोन कर के मेरी कुशल क्षेम जानने के लिए आत्मीय आभार और साधुवाद. मोदी की आलोचना करना बड़ा आसान है, लेकिन मोदी बनना बड़ा मुश्किल है.’

पैर फिसलने के कारण घायल हो गए थे आचार्य प्रमोद कृष्णम

श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम बुधवार को गाजियाबाद स्थित अपने निवास स्थान से यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े. जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई हैं और माथे पर करीब ढाई इंच गहरा घाव हो गया. उन्हें तुरंत यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर की सर्जरी की. प्रमोद कृष्णम ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम 4 बजे मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होना था.

गाजियाबाद निवास पर लगा जमावड़ा

हालांकि आचार्य प्रमोद कृष्णम डिस्चार्ज होकर घर वापस आ चुके हैं. लेकिन घटना के बाद से ही उनके अनुयायी और भक्त काफी चिंतित हैं. उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लगा है. कई भक्तों ने कॉल करके और अन्य माध्यमों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है और जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
55 %
3.1kmh
81 %
Thu
34 °
Fri
38 °
Sat
40 °
Sun
39 °
Mon
40 °

Most Popular