25.6 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़दिल्ली में गर्मी के बीच इलेक्ट्रिक बस में आग, मेहरौली-बदरपुर रोड पर...

दिल्ली में गर्मी के बीच इलेक्ट्रिक बस में आग, मेहरौली-बदरपुर रोड पर अफरा-तफरी

नई दिल्ली: गर्मी का मौसम आते ही दिल्ली में आग लगने की घटनाएं फिर सामने आने लगी हैं. इसी क्रम में गुरुवार को मेहरौली बदरपुर रोड पर एक इलेक्ट्रिक बस में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई. लोगों ने बताया कि बस में अचानक धुआं उठता दिखा और कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगी. इसके चलते मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

इस दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे. पुलिस ने बताया कि घटना में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है और समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिससे की बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल मामले को लेकर आगे की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों से भी आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. गुरुवार सुबह ही झुग्गियों में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें 50 से ज़्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं थी.

आग पर काबू पाने के लिए लगभग 16 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के बाद से एक लड़की लापता बताई गई. वहीं आग लगने का कारण भी पता नहीं चल सका है. फायरफाइटर्स और पुलिस कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सुबह करीब 6.30 बजे तक आग पर काबू पाया. घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
27 %
2.2kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
35 °

Most Popular