27 C
New Delhi
Tuesday, October 13, 2026
Homeउत्तराखंडWeather Forecast : आज उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी...

Weather Forecast : आज उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें गर्मी से परेशान दिल्ली NCR के मौसम का हाल

Weather Forecast : हिमालय क्षेत्र में मौसम फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ से 26 से 28 फरवरी और फिर 2 से 3 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी पहाड़ी इलाकों में होने की संभावना है. इसका असर मैदानी इलाकों में ज्यादा नहीं देखने को मिलेगा. उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में ऐसे ही गर्मी बढ़ेगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर में 26 और 27 फरवरी, हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 फरवरी को और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी तक कुछ इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. महाराष्ट्र,  छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में तो होली के आसपास तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है.

उत्तर पश्चिम भारत यानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक तापमान तेजी से बढ़ेगी. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है. उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है. दिल्ली में अगले हफ्ते के दौरान पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगी. 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री से बढ़ते हुए 3 मार्च को होली के पहले 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा. इस हफ्ते के दौरान आसमान साफ रहेगा.हल्की धुंध सुबह के वक्त देखी जा सकती है. न्यूनत तापमान भी 13-15 डिग्री के औसत से बढ़कर 15 से 17 डिग्री तक पहुंच जाएगा.

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फरवरी महीने में पश्चिमी विक्षोभों की संख्या कम रही है और उनकी सक्रियता भी ज्यादा नहीं थी. इस कारण बारिश का दौर उत्तर भारत में देखने को नहीं मिला है. यही वजह है कि फरवरी में तापमान तेजी से बढ़ा है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा तक दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है.

दक्षिण भारत में बारिश के अनुमान

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप में छिटपुट और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. कर्नाटक और तेलंगाना में 26 फरवरी को बारिश के आसार है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27 ° C
27.1 °
27 °
83 %
2.6kmh
0 %
Tue
27 °
Wed
31 °
Thu
36 °
Fri
34 °
Sat
35 °

Most Popular