34 C
New Delhi
Thursday, August 27, 2026
HomeखेलT20 World Cup: भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया, दुबे...

T20 World Cup: भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया, दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी,

T20 World Cup: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 176/7 पर सिमट गई।

T20 World Cup: भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए में अपराजित रहते हुए शानदार समापन किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में बुधवार को खेले गए 36वें मुकाबले में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज के सभी चार मैच जीते और 8 अंकों के साथ टॉप पर रहा। शिवम दुबे की ऑलराउंड प्रदर्शन (66 रन और 2 विकेट) ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच बनाया।

T20 World Cup: भारत ने दिया 194 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। शुरुआत खराब रही, जब तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) आउट हो गए। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने संभाला, लेकिन दोनों ज्यादा देर नहीं टिके। तिलक 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली और दुबे के साथ 41 रनों की साझेदारी की।

T20 World Cup: दुबे और पांड्या की 76 रनों की साझेदारी

मैच का टर्निंग पॉइंट पांचवें विकेट की साझेदारी थी, जहां शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने 35 गेंदों में 76 रन जोड़े। दुबे ने 31 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए, जबकि हार्दिक ने 21 गेंदों में 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। नीदरलैंड के लोगन वैन बीक ने 3 विकेट लिए, आर्यन दत्त को 2 और काइल क्लेन को 1 सफलता मिली।

T20 World Cup: 176 रनों पर ढेर हो गई नीदरलैंड

जवाब में नीदरलैंड की टीम 176/7 पर सिमट गई। माइकल लेविट और मैक्स ओ’डॉड ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन 35 रन पर ओ’डॉड (20) आउट हो गए। लेविट 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कॉलिन एकरमैन (23) और बास डे लीडे (33) ने 49 रनों की साझेदारी की, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने 13वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर एकरमैन और आर्यन दत्त (0) को आउट कर मैच पलट दिया।

T20 World Cup: वरुण चक्रवर्ती ने चटकाए 3 विकेट

कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 15 रन बनाकर आउट हुए। 125 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद नूह क्रोस (नाबाद 25) और जैक लाइन-कैसेट (26) ने 47 रनों की साझेदारी कर हार का अंतर कम किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3/14 के शानदार आंकड़े के साथ 3 विकेट झटके। शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को 1-1 विकेट मिला।

यह जीत भारत के लिए सुपर-8 में मजबूत स्थिति देती है, जहां वे अब दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेंगे। टीम का आत्मविश्वास चरम पर है, और दुबे जैसे ऑलराउंडर फॉर्म में हैं। नीदरलैंड की टीम ग्रुप से बाहर हो गई, लेकिन उन्होंने अच्छी लड़ाई लड़ी।

प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग XI): ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंड्स (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस।

यह भी पढ़ें:-

‘बाप-बाप ही रहेगा!’ टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को फिर रौंदा, 9-1 का हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
34 ° C
35.1 °
34 °
66 %
3.1kmh
80 %
Thu
34 °
Fri
41 °
Sat
41 °
Sun
40 °
Mon
39 °

Most Popular