34.8 C
New Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeदुनियाTurkish parliament VIDEO: संसद में बवाल! न्याय मंत्री की शपथ के दौरान...

Turkish parliament VIDEO: संसद में बवाल! न्याय मंत्री की शपथ के दौरान संसद में हिंसक झड़प, सांसदों के बीच चले लात-घूंसे

Turkish parliament VIDEO: तुर्किए की संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला. राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव किए थे, जिसके तहत नए न्याय मंत्री की नियुक्ति हो रही थी. इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर हाथापाई हो गई. अकिन गुरलेक को सरकार ने नया न्याय मंत्री बनाया. अकिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे जिसका विपक्षी सांसदों ने विरोध किया. देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और सत्ता औ विपक्ष के सांसद एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. सांसदों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे भी बरसाए.

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, जब गुरलेक शपथ लेने के लिए संसद पहुंचे, तो विपक्षी सांसदों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की. भारी हंगामे के बीच सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने गुरलेक को चारों तरफ से घेर लिया और किसी तरह उनकी शपथ पूरी कराई. सरकार ने मंत्रिमडल में इस फेरबदल की कोई वजह नहीं बताई. हालांकि जानकारी दी कि मंत्रियों ने खुद ही अपना पद छोड़ने की अपील की थी.

हालांकि ये फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब सरकार और विपक्ष के बीच पहले से ही तनाव जारी है. हाल ही में विपक्षी पार्टी (CHP) की संचालित नगरपालिकाओं के सैकड़ों अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. अकिन गुरलेक के इस्तांबुल के मुख्य अभियोजक थे. उन्होंने मुख्य विपक्षी दल ‘रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी’ (CHP) के कई बड़े नेताओं के खिलाफ मुकदमों की सुनवाई की थी, जिसकी वजह से विपक्ष उनके खिलाफ है. विपक्ष का आरोप है कि गुरलेक के फैसले राजनीति से प्रेरित थे.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
49 %
3.6kmh
100 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
30 °
Wed
28 °
Thu
28 °

Most Popular