25.4 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
Homeराजनीतिराहुल बोले- सरकार ने देश बेचा: रिजिजू का पलटवार, BJP देगी विशेषाधिकार...

राहुल बोले- सरकार ने देश बेचा: रिजिजू का पलटवार, BJP देगी विशेषाधिकार नोटिस!

Budget Session: बजट चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत ने अपना डेटा अमेरिका को सौंप दिया है, और अब भारत के फैसले अमेरिका ले रहा है।

Budget Session: लोकसभा में बुधवार को बजट 2026 पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर देश बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए अमेरिकी ट्रेड डील और ‘एपस्टीन फाइल’ का मुद्दा उठाया। इससे सदन में जोरदार हंगामा मचा, और भाजपा ने राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने का फैसला किया।

Budget Session: राहुल गांधी के आरोप, अमेरिकी डील से देश बेचा

बजट चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत ने अपना डेटा अमेरिका को सौंप दिया है, और अब भारत के फैसले अमेरिका ले रहा है। राहुल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “आपने हमारी मां (देश) को बेच दिया है, आपको कोई शर्म नहीं है?” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंखों में डर दिखने का दावा किया, जिसकी दो वजहें बताईं- पहली ‘एपस्टीन फाइल’ और दूसरी अडाणी। राहुल ने कहा कि अडाणी साधारण बिजनेसमैन नहीं, बल्कि भाजपा का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है।

राहुल ने पूछा कि बिजनेसमैन अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं हैं? इसका कारण ‘एपस्टीन फाइल’ बताया। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम भी जोड़ा, जिस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और सांसद रविशंकर प्रसाद ने कड़ी आपत्ति जताई। राहुल ने कहा कि यह फाइल कई रहस्य खोल सकती है, और सरकार इससे डर रही है।

Budget Session: किसानों पर प्रभाव, अमेरिकी खेती से मुकाबला

राहुल गांधी ने ट्रेड डील के किसानों पर प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में पहली बार किसान ‘तूफान’ का सामना कर रहे हैं। मक्का, सोयाबीन जैसी फसलों के लिए दरवाजा खोल दिया गया है, जिससे किसानों को मशीनीकृत अमेरिकी खेती से मुकाबला करना पड़ेगा। राहुल ने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर में भारत 18% टैरिफ की बेड़ियों में दौड़ेगा, जबकि बांग्लादेश 0% टैरिफ के खुले मैदान में।

उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि इस डील के बाद अमेरिका से भारत का आयात 46 बिलियन डॉलर से बढ़कर 146 बिलियन डॉलर हो जाएगा। भारत का टैरिफ 3% से बढ़कर 18% हो गया है, जबकि अमेरिका का 16% से घटकर जीरो हो गया है। राहुल ने इसे असमान डील बताते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

Budget Session: भाजपा का पलटवार, विशेषाधिकार नोटिस की तैयारी

राहुल के आरोपों पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने सदन में कहा, “कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो इस देश को बेच सके या खरीद सके।” रिजिजू ने राहुल के आरोपों को निराधार और सदन की गरिमा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि बजट जैसे गंभीर विषय पर बिना तथ्यों और नोटिस के आरोप लगाना लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है।

रिजिजू ने घोषणा की कि भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दाखिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में स्पष्ट नियम हैं- किसी सदस्य पर गंभीर आरोप लगाने से पहले नोटिस देना और प्रमाणित करना जरूरी है। रिजिजू ने राहुल को सदन में बुलाकर अपने बिंदुओं को प्रमाणित करने का अनुरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने सरकार, प्रधानमंत्री और मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर झूठे और निराधार आरोप लगाए हैं।

Budget Session: सदन में हंगामा और राजनीतिक मायने

राहुल के भाषण के दौरान सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, जबकि सत्ता पक्ष ने आरोपों को राजनीतिक स्टंट बताया। यह घटना बजट सत्र की गर्माहट को दर्शाती है, जहां आर्थिक नीतियों के साथ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जुड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें:-

दीया कुमारी का बजट: 4 लाख जॉब्स, 28 लाख परिवारों को घर, EV चार्जिंग और CNG स्टेशन

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
69 %
2.7kmh
5 %
Wed
25 °
Thu
33 °
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
35 °

Most Popular