38.1 C
New Delhi
Thursday, July 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में कोयला माफिया बेखौफ! अमेरा खदान से चोरी का वीडियो सोशल...

छत्तीसगढ़ में कोयला माफिया बेखौफ! अमेरा खदान से चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सरगुजा : जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत SECL की अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का मामला सामने आया है। खदान से कोयला चोरी करते हुए महिला, पुरुष और बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खदान परिसर में घुसकर खुलेआम कोयला निकाल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रतिदिन 100 टन से अधिक कोयले की चोरी की जा रही है, जिससे सरकार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

खदान कर्मियों पर हमले की भी सूचना

बताया जा रहा है कि जब खदान कर्मी चोरी रोकने का प्रयास करते हैं तो ग्रामीणों द्वारा उन पर हमला किया जाता है। इससे खदान कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा कि चोरी के कोयले को बाइक और छोटे वाहनों के माध्यम से आसपास के ईंट भट्ठों में सप्लाई किया जाता है। इस अवैध नेटवर्क में कई लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

SECL प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि SECL प्रबंधन और प्रशासन की ओर से अब तक इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि पूर्व में पुलिस द्वारा कुछ ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोयला चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
35 %
2.9kmh
40 %
Thu
38 °
Fri
41 °
Sat
43 °
Sun
43 °
Mon
34 °

Most Popular