30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
HomeमौसमWeather Update : देश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तीसरा 9 फरवरी...

Weather Update : देश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तीसरा 9 फरवरी से असर डालेगा, जानिए हर राज्य में मौसम कैसा रहेगा

Weather Update : मौसम विभाग ने बताया है कि नौ फरवरी से देश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। देश में पहले ही दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। पाकिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ अब जम्मू कश्मीर के ऊपर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ तमिलनाडु में कन्याकुमारी के पास बना है। हालांकि, तमिलनाडु के मैदानी इलाकों में इसका असर होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के पास बंगाल की खाड़ी में भी परिसंचरण बन रहा है। फिलहाल मैदानी इलाकों पर इसके असर को लेकर भी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं है। उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्वी भारत में पछुआ पवन चल रही है। यही हवा ठंड के मौसम में देश के मैदानी इलाकों में बारिश लाती है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी राज्य में बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया है, लेकिन पछुआ पवन के कारण आने वाले दिनों में ऐसे हालात बन सकते हैं।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

  • उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी 2 दिनों के दौरान इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक इसमें कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
  • मध्य भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी 3 दिनों के दौरान इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
  • पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। इसके बाद आगामी 3 दिनों के दौरान इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।
  • देश के अन्य हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
  • जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में बढ़ेगा तापमान

राजस्थान में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि राज्य में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढ़ोतरी जारी रहेगी। विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
37 %
3.1kmh
40 %
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular