34.4 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Naxalites Encounter: बस्तर में बड़ा एनकाउंटर – नक्सली कमांडर उधम सिंह...

CG Naxalites Encounter: बस्तर में बड़ा एनकाउंटर – नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर, जंगलों में जारी पुलिस-माओवादियों की भीषण मुठभेड़

CG Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के जंगल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में एक नक्सली कमांडर समेत कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी और यह पता चल सकेगा कि किन-किन नक्सलियों को ढेर किया गया है।

सूचना पर निकले थे जवान 

दरअसल बीजापुर के चिन्नागेल्लूर इलाके में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ इलाके में ऑपरेशन लांच किया. इस इलाके में डीआरजी और सुरक्षाबलों के जवान पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इलाके में अभी मुठभेड़ चल रही है.

बड़े नक्सली के मारे जाने की खबर

इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर और DVC मेम्बर उधम सिंह के मारे जाने की खबर है. इसके अलावा और भी नक्सली मारे गए हैं. मुठभेड़ स्थल से AK 47 भी बरामद हुआ है. इसके अलावा और भी नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि उधम सिंह के मारे जाने की पुष्टि अभी अफसरों की तरफ से नहीं हुई है. बीजापुर के एसपी ने बताया कि सर्चिंग के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी.  फिलहाल बड़ी संख्या में जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
47 %
4.9kmh
97 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular