34.1 C
New Delhi
Friday, May 22, 2026
HomeखेलT20 World Cup warm up matches: T20 WC वॉर्म-अप मैचों के शेड्यूल...

T20 World Cup warm up matches: T20 WC वॉर्म-अप मैचों के शेड्यूल का ऐलान, भारत और पाकिस्तान की किससे होगी भिड़ंत? कैसे देख पाएंगे LIVE

T20 World Cup warm up matches: ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले जाने वाले वॉर्म-अप मुकाबलों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि उससे पहले 2 से 6 फरवरी के बीच कुल 16 वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों की मेजबानी भारत और श्रीलंका की चार शहरों में की जाएगी?

भारत में वॉर्म-अप मैच बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदानों पर खेले जाएंगे, जबकि नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम को भी मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में SSC क्रिकेट ग्राउंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर अभ्यास मुकाबले आयोजित होंगे। टीम इंडिया सिर्फ एक वॉर्म-अप मुकाबल खेलेगी। टीम इंडिया 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान टीम 4 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो के SSC क्रिकेट ग्राउंड में अपना वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

वार्म-अप मैचों का फुल शेड्यूल

2 फरवरी

  • अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे (IST)
  • USA बनाम इंडिया ‘A’, DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई – शाम 5 बजे (IST)
  • कनाडा बनाम इटली, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – शाम 7 बजे (IST)

3 फरवरी

  • ओमान बनाम श्रीलंका ‘A’, कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो – दोपहर 1 बजे (IST)
  • नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो – दोपहर 3 बजे (IST)
  • नेपाल बनाम UAE, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – शाम 5 बजे (IST)

4 फरवरी

  • स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2, बेंगलुरु – दोपहर 1 बजे (IST)
  • अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे (IST)
  • पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, SSC क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो – शाम 5 बजे (IST)
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका, DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई – शाम 7 बजे (IST)

5 फरवरी

  • जिम्बाब्वे बनाम ओमान, कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो – सुबह 11 बजे (IST)
  • नेपाल बनाम कनाडा, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – दोपहर 1 बजे (IST)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो – शाम 5 बजे (IST)
  • न्यूजीलैंड बनाम USA, DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई – शाम 7 बजे (IST)

6 फरवरी

  • इटली बनाम UAE, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – दोपहर 3 बजे (IST)
  • इंडिया ‘A’ बनाम नामीबिया, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु – शाम 5 बजे (IST)

भारत में कैसे देख पाएंगे वॉर्म-अप मैच

भारत में टीम इंडिया vs साउथ अफ्रीका वॉर्म-अप मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसके अलावा अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, UAE बनाम इंडिया ‘ए’, कनाडा बनाम इटली, नेपाल बनाम UAE, अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, नेपाल बनाम कनाडा, न्यूजीलैंड बनाम USAE, इटली बनाम UAE और नामीबिया बनाम इंडिया ‘ए’ मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भी जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
20 %
3.6kmh
0 %
Fri
44 °
Sat
45 °
Sun
46 °
Mon
46 °
Tue
42 °

Most Popular