29.4 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
HomeटेकWhatsApp हैक तो नहीं हो गया? ये संकेत दिखें तो तुरंत हो...

WhatsApp हैक तो नहीं हो गया? ये संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान, ऐसे बचाएं अपना अकाउंट

WhatsApp के दुनियाभर में अरबों यूजर्स हैं, जो मैसेज और कॉलिंग से लेकर फाइल शेयरिंग तक के लिए इसे यूज करते हैं. इस वजह से इस पर काफी पर्सनल इंफोर्मेशन ट्रांसफर होती है. इस कारण हैकर्स की भी इस पर नजर रहती है. कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर कई सेफ्टी फीचर्स देती है, लेकिन कई बार हैकर्स इसे हैक करने में सफल रहते हैं. इससे आपका डेटा मिसयूज हो सकता है. इसलिए हैकिंग से बचाव जरूरी है. आज हम आपको बताएंगे कि व्हाट्सऐप हैक होने का पता कैसे लगेगा और ऐसा होने पर आपको क्या करना चाहिए.

ये हैं अकाउंट हैक होने के संकेत

ऑटोमैटिक लॉग-आउट होना- अगर आपकी व्हाट्सऐप बिना वजह लॉग-आउट हो जाए या ‘योर फोन नंबर इज नो लॉन्गर रजिस्टर्ड’ जैसा मैसेज नजर आए तो समझें कि व्हाट्सऐप हैक हो चुकी है.

चैटिंग में अनजान मैसेज नजर आना- अगर आपकी चैटिंग के दौरान अनजान लोगों को भेजे मैसेज या ऐसे मैसेज नजर आते हैं, जो आपने नहीं भेजे तो संभल जाने की जरूरत है. हो सकता है कि कोई और व्यक्ति आपका अकाउंट एक्सेस कर किसी से चैटिंग कर रहा हो.

लिंक्ड डिवाइस में अनजान डिवाइस नजर आना- व्हाट्सऐप सेटिंग में जाकर लिंक्ड डिवाइस पर टैप करें. अगर आपको यहां कोई अनजान या संदिग्ध डिवाइस नजर आता है तो आपके अकाउंट के एक्सेस किसी और के भी पास हो सकती है.

अनजान या नए ग्रुप्स में ऐड होना- अगर अचानक आपको एक साथ बिल्कुल ही अनजान या संदिग्ध ग्रुप्स में ऐड कर लिया गया है तो भी अलर्ट रहें. ऐसा हो सकता है कि कोई और आपका अकाउंट यूज कर रहा हो.

हैकिंग से बचने के लिए क्या करें?

  • अकाउंट सेफ्टी के लिए हमेशा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का यूज करें. इससे पासवर्ड लीक होने पर भी आपका अकाउंट सेफ रहता है.
  • अगर आपको अकाउंट से जुड़ी कोई संदिग्ध एक्टिविटी नजर आ रही है तो सारे डिवाइस से तुरंत लॉग-आउट कर दें.
  • हैकिंग से बचने के लिए हमेशा व्हाट्सऐप और फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें.
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
72 %
4.1kmh
96 %
Tue
33 °
Wed
36 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
34 °

Most Popular