32.7 C
New Delhi
Monday, July 20, 2026
Homeदेशऑनलाइन बुकिंग के साथ आम जनता के लिए खुला अमृत उद्यान, जानें...

ऑनलाइन बुकिंग के साथ आम जनता के लिए खुला अमृत उद्यान, जानें कब से शुरू होगी विजिट

नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी 2026 से आम जनता के लिए खुल जाएगा. खास बात ये है कि अमृत उद्यान में एंट्री लेने के लिए इस साल सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग ही होगी. मेट्रो स्टेशन से शटल सर्विस भी उपलब्ध होगी. राष्ट्रपति भवन का मशहूर अमृत उद्यान अब आम जनता के लिए खुल गया है. आप हफ्ते में 6 दिन, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग जरूरी है और पूरी तरह फ्री है. अमृत उद्यान में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स/हैंडबैग, पानी की बोतलें और बच्चों के लिए दूध की बोतलें ले जाने की अनुमति होगी.

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान एक बार फिर आम जनता के लिए खुल रहा है. ये 3 फरवरी, 2026 से खुलने जा रहा है.

राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के मुताबिक, अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. हालांकि, रखरखाव कार्य की वजह से ये हर सोमवार को बंद रहेगा. इसके अलावा होली के मौके पर 4 मार्च को भी उद्यान में एंट्री नहीं मिलेगी. पर्यटक राष्ट्रपति भवन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अमृत उद्यान के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. बता दें कि अमृत उद्यान का नाम पहले मुगल गार्डन था, लेकिन सरकार ने 2023 में इसका नाम बदल दिया.

अमृत उद्यान सैर करने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा. हालांकि, शाम 5 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी. उद्यान के लिए टिकट बुकिंग और एंट्री बिल्कुल फ्री रहेगी.

अमृत उद्यान परिसर अलग-अलग तारीखों पर स्पेशल कैटेगिरी के लिए खुलेगा. 3 मार्च को रक्षा कर्मी के लिए, 5 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 10 मार्च महिलाओं और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए और 13 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए खोला जाएगा.

लोग राष्ट्रपति भवन परिसर के गेट नंबर 35 से (नॉर्थ एवेन्यू) अमृत उद्यान में एंट्री ले पाएंगे. उद्यान की सैर करने वालों के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा चलाई जाएगी. ये सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट पर उपलब्ध होगी.

विज़िटर्स के लिए रास्ता बाल वाटिका-प्लूमेरिया गार्डन-बरगद गार्डन-बोनसाई गार्डन-बबलिंग ब्रूक-सेंट्रल लॉन-लॉन्ग गार्डन-सर्कुलर गार्डन होगा. ट्यूलिप और अलग-अलग तरह के गुलाबों के अलावा, इस साल विज़िटर्स एक बहती हुई धारा, झरनों वाली पानी की धारा और रिफ्लेक्सोलॉजी रास्तों वाला बरगद गार्डन को देख पाएंगे. अमृत उद्यान में विज़िटर्स के देखने के लिए गुलाब की 145 किस्में हैं, जिनमें ‘भीम’, ‘अर्जुन’ और ‘मदर टेरेसा’ शामिल हैं. विज़िटर्स मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स/हैंडबैग, पानी की बोतलें और शिशुओं के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
56 %
3.8kmh
100 %
Mon
37 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular