18.1 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeBlogIND vs PAK: शाम नहीं, दिन में होगा महा-मुकाबला! जानिए कितने बजे...

IND vs PAK: शाम नहीं, दिन में होगा महा-मुकाबला! जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक बार फिर आमने सामने आने के लिए तैयार हैं। इस बार ये मुकाबला अंडर 19 वर्ल्ड कप में होगा और युवा खिलाड़ी एक दूसरे के सामने होंगे। भारतीय टीम आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अभी तक इस आईसीसी टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। इस बीच मैच कब और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए। साथ ही मैच का वक्त भी नोट कर लीजिए। इस मैच के लिए शाम तक इंतजार मत कीजिएगा, मैच दिन में ही शुरू हो जाएगा।

भारतीय टीम ने अंडर 19 विश्व कप में किया है कमाल का प्रदर्शन

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 चल रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाते हुए सुपर 6 तक का सफर तय कर लिया है। टीम इंडिया सेमीफाइनल की सीट भी जल्द ही बुक कर लेगी, लेकिन उसके लिए टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच का इंतजार करना होगा। टीम इंडिया इस वक्त अंक तालिका में पहले नंबर पर है। भारत और इंग्लैंड के अभी बराबर अंक हैं। लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है। अगर इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीत जाती है तो आठ अंकों के साथ ये टीम पहले नंबर पर पहुंच जाएगी। हालांकि टीम इंडिया का नेट रन रेट काफी शानदार है, जो इस स्टेज पर काफी काम आता है।

1 फरवरी को दिन में एक बजे से शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 विश्व कप सुपर 6 मैच

अब मैच की तारीख, वेन्यू और शुरू होने के वक्त की बात करते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 1 फरवरी यानी रविवार को खेला जाएगा। मुकाबला बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब पर खेला जाएगा। अगर आप मैच का शाम तक इंतजार करेंगे तो पक्का है कि ये आपसे छूट जाएगा। ये वनडे वर्ल्ड कप है, इसलिए पूरे 50 ओवर का मैच होता है। मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे से शुरू हो जाएगा। इससे कुछ देर पहले टॉस होगा। अगर पूरे 50 ओवर तक मैच खेला गया तो करीब नौ बजे तक ये खत्म हो जाएगा।

पाकिस्तानी टीम हराते ही हो जाएगी टूर्नामेंट से बाहर

बात अगर पाकिस्तान की करें तो उसकी हालत काफी पतली है। अगर पाकिस्तानी टीम भारत में इस मैच में हारी तो उसकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद खत्म हो जाएगी। ऐसे में भारत के पास एक तीर से दो शिकार करने का मौका है। एक तो मैच जीतकर टीम इंडिया सीधे सेमीफाइनल में चली जाएगी, वहीं पाकिस्तान की टीम इस हार से बाहर हो जाएगी।

वैभव सूर्यवंशी के साथ साथ अभिज्ञान कुंडू और एरॉन जार्ज पर होगी सभी की नजर

मैच में एक बार फिर सभी नजर विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है, जो केवल 14 साल की उम्र में ही दुनियाभर में अपना नाम बना चुके हैं। वैभव ने कुछ छोटी छोटी पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने काफी तेजी से रन बनाए हैं, लेकिन उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है। कप्तान आयुष इस वक्त तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं, लेकिन वे उस तरह के फार्म में नजर नहीं आ रहे हैं, जिसकी उम्मीद की जानी चाहिए। हां, अभिज्ञान कुंडू और एरॉन जार्ज ने जिस तरह का खेल दिखाया है, वो काफी उम्मीदें बंधाता है। देखना होगा कि दोनों टीमें इस दौरान कैसे खेल का प्रदर्शन करती हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेन्द्रन,मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा,

उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश पंगलिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

पाकिस्तान की टीम: उमर जैब, समीर मिन्हास, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, मोहम्मद सय्याम, मोमिन कमर, हुजैफा अहसन, हमजा जहूर, डेनियल अली खान, अली रजा, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, अब्दुल सुभान, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान)।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.1 ° C
18.1 °
18.1 °
27 %
1.9kmh
0 %
Fri
30 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular