18.8 C
New Delhi
Saturday, October 31, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, इंजेक्शन लगने के...

राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, इंजेक्शन लगने के 5 मिनट बाद थमी सांसें

Rajasthan News : राजस्थान की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं। साध्वी की मौत बुधवार शाम को हुई थी। साध्वी के पिता के मुताबिक उनकी बेटी बीते दो तीन से बीमार थीं ऐसे में आश्रम में कपाउंडर को इंजेक्शन लगवाने के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के 5 मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कपाउंडर को हिरासत में लिया और इंजेक्शन का सामान जब्त कर लिया।

वहीं मौत के करीब 4 घंटे बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई जिसे कथित सुसाइड नोट कहा जा रहा है। पोस्ट में लिखा गया कि उन्हें जीते जी न्याय नहीं मिला, शायद जाने के बाद मिले। इसके साथ ही पोस्ट में साध्वी प्रेम बाईसा का सनातन धर्म के प्रति समर्पण और अग्नि परीक्षा के लिए संतों को लिखे पत्रों का जिक्र है। साध्वी की मौत के बाद शेयर की गई इस पोस्ट ने पूरी घटना को रहस्यमयी बना दिया। वहीं साध्वी के पिता वीरमनाथ ने स्वीकार किया कि इंस्टाग्राम पर किया गया पोस्ट उनके कहने पर ही डाला गया था।

पोस्टमार्टम में देरी

इंजेक्शन लगने के बाद जब साध्वी की तबीयत ख़राब हुई थी तो परिजन उन्हें पाल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पिता ने पोस्टमार्टम कराने को लेकर भी अनिच्छा जाहिर की। वे पोस्टमार्टम करने की बजाय बेटी के शव को वापस बोरनाडा रोड पर आरती नगर स्थित आश्रम ले आए। वहीं देर रात आश्रम पर सैकड़ों भक्तों की भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी शुरू कर दी गई। इस दौरान समर्थक निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की मांग कर रहे थे तो वहीं साध्वी के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में पुलिस की समझाइश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उठ रहे कई सवाल

सवाल ये है कि क्या साध्वी को किसी ने जानबूझकर गलत इंजेक्शन दिया? वहीं मौत के चार घंटे बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट क्यों और किस मकसद से की गई? बहरहाल पुलिस इस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था

अब से करीब छह महीने पहले यानी जुलाई 2025 में साध्वी प्रेम बाईसा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे एक व्यक्ति से गले मिलते नजर आ रही थीं। इस सिलसिल में साध्वी ने पुलिस से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उनके पूर्व स्टाफ सदस्यों द्वारा ‘छेड़छाड़ किए गए’ एक वीडियो को लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 20 लाख रुपये की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.8 ° C
18.8 °
18.8 °
86 %
0.8kmh
0 %
Fri
19 °
Sat
26 °
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular