34.6 C
New Delhi
Tuesday, June 16, 2026
HomeमौसमWeather Forecast Today: मौसम ने फिर बदला मिजाज! दिल्ली–MP समेत कई राज्यों...

Weather Forecast Today: मौसम ने फिर बदला मिजाज! दिल्ली–MP समेत कई राज्यों में बारिश की वापसी, जानें आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today: मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली और एमपी में बारिश लौटने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 31 जनवरी को सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा हो सकता है। फिर शाम के समय बिजली चमकने और बादलों के गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और हवाएं चलने का ये दौर 31 जनवरी की रात और 1 फरवरी तक जारी रह सकता है। जो सर्दी को बढ़ा सकता है। जानें आपके इलाके में कैसा मौसम रहने वाला है।

दिल्ली से पटना और भोपाल तक आज कितना तापमान?

न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये दिल्ली में आज 10 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 9 डिग्री सेल्सियस, पटना में 14 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 12 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 10 डिग्री सेल्सियस है। IMD ने भोपाल में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। भोपाल में आज (शनिवार को) और रविवार को आसमान में बादल छा सकते हैं। धूल भरी आंधी चल सकती है। और इसके साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है।

देश के किन इलाकों में होगी बारिश?

एक के बाद एक, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी एरिया में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया और सेंट्रल इंडिया के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नॉर्थ-वेस्ट और आस-पास के सेंट्रल इंडिया के कुछ इलाकों में 31 जनवरी तक सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है।

सर्दी बढ़ेगी या कम होगी?

वहीं, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 2 दिन कोई खास बदलाव तापमान में नहीं दिखेगा। उसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसमें धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। फिर उसके 2 दिन बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट तापमान में आ सकती है। सेंट्रल इंडिया की बात करें तो अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। उसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। उसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
33 %
2.7kmh
2 %
Tue
42 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
41 °
Sat
42 °

Most Popular