28.8 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
HomeदेशBig Breaking on Ajit Pawar plane crash: महाराष्ट्र के बारामती में विमान...

Big Breaking on Ajit Pawar plane crash: महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा, उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 की दर्दनाक मौत

Big Breaking on Ajit Pawar plane crash: महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों का निधन हो गया है. अजित पवार अपने निजी विमान से बारामती जा रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करते समय प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह क्रैश-लैंड हो गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार आज चार ज़रूरी पब्लिक मीटिंग्स में शामिल होने के लिए बारामती के लिए रवाना हुए थे. प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया. हादसे में घायल हुए लोगों को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन कोई भी इस हादसे में बच नहीं पाया.

यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई है, प्लेन मुंबई से उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही हादसे का शिकार हो गया. मरने वालों में दो पायलट और दो यात्री शामिल हैं, जिनमें एक अटेंडेंट और पवार का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर शामिल है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
49 %
2.2kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular