21.2 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
Homeएंटरटेनमेंटअरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास: फैंस सदमे में, अमाल...

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास: फैंस सदमे में, अमाल मलिक ने कहा- ‘आपके बिना फिल्मी संगीत पहले जैसा नहीं रहेगा’

Arijit Singh: अरिजीत ने स्पष्ट किया कि वे संगीत छोड़ नहीं रहे हैं। वे मौजूदा कमिटमेंट्स पूरा करेंगे और 2026 में कुछ नए गाने रिलीज होंगे, लेकिन नई फिल्मों के लिए कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे।

Arijit Singh: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार (27 जनवरी 2026) को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने लिखा, ‘नमस्ते, सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले सालों में आप सभी श्रोताओं ने मुझे जो प्यार दिया, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। आज बताना चाहता हूं कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इस सफर को विराम दे रहा हूं। यह मेरी जिंदगी की एक बेहद खूबसूरत और यादगार यात्रा रही है। आप सभी का आभार।’

Arijit Singh: अब कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे

अरिजीत ने स्पष्ट किया कि वे संगीत छोड़ नहीं रहे हैं। वे मौजूदा कमिटमेंट्स पूरा करेंगे और 2026 में कुछ नए गाने रिलीज होंगे, लेकिन नई फिल्मों के लिए कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि वे अब इंडिपेंडेंट म्यूजिक, भारतीय शास्त्रीय संगीत और अपनी क्रिएटिविटी पर फोकस करेंगे।

Arijit Singh: फैंस और इंडस्ट्री में हलचल

इस ऐलान से फैंस सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर #ArijitSinghRetirement ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स ने इसे ‘एरा का अंत’ बताया। एक फैन ने लिखा, ‘अरिजीत के बिना बॉलीवुड का रोमांस अधूरा लगेगा।’ मशहूर सिंगर अमाल मलिक ने कमेंट किया, ‘यह सुनकर मैं बिल्कुल खो सा गया हूं। समझ नहीं पा रहा, लेकिन आपके फैसले का सम्मान करता हूं। आपके बिना फिल्मी संगीत कभी पहले जैसा नहीं रहेगा, मेरे दोस्त। आपके दौर में जन्म लेने के लिए खुद को खुशकिस्मत मानता हूं।’

Arijit Singh: कई फिल्मों में गाए गाने

अरिजीत की यात्रा 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ से शुरू हुई। 2011 में ‘मर्डर 2’ के ‘फिर मोहब्बत’ से बॉलीवुड डेब्यू। ‘आशिकी 2’ का ‘तुम ही हो’ उन्हें सुपरस्टार बना गया। ‘बिंते दिल’, ‘केसरिया’, ‘चन्ना मेरेया’ जैसे गाने पीढ़ी की भावनाओं का प्रतीक बने। दो नेशनल अवॉर्ड्स (पद्मावत और ब्रह्मास्त्र) जीते। 700+ गाने, स्पॉटिफाई पर रिकॉर्ड्स, लेकिन अब वे पीक पर रहते हुए संन्यास ले रहे हैं।

Arijit Singh: सेहत और व्यक्तिगत कारणों से ब्रेक लेने की बढ़ती प्रवृत्ति

अरिजीत का फैसला अकेला नहीं है। हाल में स्टैंडअप कमेडियन जाकिर खान ने सेहत के कारण स्टेज से लंबा ब्रेक लिया। हैदराबाद शो में उन्होंने कहा, मैं लंबा ब्रेक ले रहा हूं, शायद 2028-29 या 2030 तक। पिछले 10 सालों में लगातार टूर, 2-3 शो रोज, नींद की कमी, अनियमित खान-पान ने उनकी सेहत पर असर डाला। उन्होंने कहा, एक साल से बीमार था, लेकिन काम करता रहा। अब समय रहते रुकना जरूरी है।

नरगिस फाखरी ने भी लिया था ब्रेक

इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने 2016-17 में मानसिक तनाव के कारण ब्रेक लिया। ‘रॉकस्टार’ से डेब्यू के बाद बैक-टू-बैक फिल्में, प्रेशर और परिवार से दूरी ने उन्हें तोड़ दिया। उन्होंने न्यूयॉर्क जाकर परिवार के साथ समय बिताया।

सामंथा रुथ प्रभु ने छोड़ी शूटिंग

साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु को मायोसाइटिस जैसी गंभीर बीमारी हुई। करियर के पीक पर शूटिंग छोड़ अमेरिका जाकर इलाज कराया। रिकवरी के बाद वापसी की। टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल को ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से लिवर सिरोसिस हुआ। सालों जूझने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं और काम से ब्रेक लिया।

इंडस्ट्री में बदलाव का संकेत

ये फैसले हसल कल्चर के खिलाफ आवाज हैं। पीक पर रहते ब्रेक लेना कमजोरी नहीं, बल्कि सेहत और मानसिक शांति की प्राथमिकता दिखाता है। अरिजीत सिंह का संन्यास बॉलीवुड म्यूजिक के लिए बड़ा झटका है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा दिलों में रहेगी। फैंस कह रहे हैं- “कुछ आवाजें कभी रिटायर नहीं होतीं, वे बस ऊंची नोट पर चली जाती हैं।”

यह भी पढ़ें:-

Disha Patani and Talwiinder : दिशा पाटनी ने तलविंदर संग रिश्ते पर लगाई मुहर, हाथों में हाथ डालकर दिखाया प्यार का बेफिक्र अंदाज…

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
57 %
1.9kmh
0 %
Fri
20 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular