31 C
New Delhi
Thursday, September 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश77वां यूपी दिवस: पीएम मोदी बोले- डबल इंजन सरकार ने बनाया बेमिसाल...

77वां यूपी दिवस: पीएम मोदी बोले- डबल इंजन सरकार ने बनाया बेमिसाल प्रदेश, अब दुनिया देखेगी

Uttar Pradesh Foundation Day: पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, भारतीय संस्कृति और विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

Uttar Pradesh Foundation Day: उत्तर प्रदेश आज अपना 77वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है। 24 जनवरी 1950 को ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था। तब से हर वर्ष इस तारीख को राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।

Uttar Pradesh Foundation Day: पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “भारतीय संस्कृति और विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। डबल इंजन सरकार और विकास को समर्पित यहां के लोगों की सहभागिता से हमारे इस राज्य ने बीते नौ वर्षों में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बनने का सफर तय किया है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश की प्रगति को गतिशील बनाए रखने में उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य बहुत काम आने वाला है।”

Uttar Pradesh Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”

Uttar Pradesh Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति की अमूल्य विरासत से सिंचित, गंगा-यमुना की पावन और उर्वर भूमि उत्तर प्रदेश वह धरती है, जिसने राष्ट्र को संस्कृति, साधना, शक्ति और संकल्प के मार्ग पर सदैव अग्रसर किया है। आज डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश के सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना करता हूं।”

Uttar Pradesh Foundation Day: भव्य तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत

इस वर्ष ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026’ को ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम के साथ तीन दिवसीय जनोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित हो रहा है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया। 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में राज्य की विकास यात्रा, संस्कृति, कला, खान-पान और विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। सभी जनपदों में कार्यक्रम अनिवार्य हैं, जिसमें प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

प्रदेश सरकार ने वैश्विक स्तर पर भी उत्सव मनाने का फैसला किया है। विभिन्न राज्यों की राजधानियों में यूपी महोत्सव आयोजित होंगे। दिल्ली में अलग-अलग देशों के राजदूत शामिल होंगे। विदेशों में जहां उत्तर प्रदेश के प्रवासी अधिक हैं, वहां भी कार्यक्रम होंगे। गांव-ब्लॉक से राज्य स्तर तक कला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। पांच व्यक्तियों को ‘उत्तर गौरव सम्मान’ से नवाजा जाएगा, जिन्होंने राज्य को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

Uttar Pradesh Foundation Day: भाजपा नेताओं की शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी, लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण जी की जन्मभूमि एवं देवाधिदेव महादेव की पावन धरा – उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन की नई गति दे रही है।”

भाजपा नेता विनोद तावड़े ने लिखा, “अध्यात्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं की पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। आज विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है।”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, “उत्तर प्रदेश इतिहास, विरासत और आधुनिक विकास की संगम-भूमि है। डबल इंजन सरकार के साथ तेज रफ्तार में आगे बढ़ता प्रदेश।”
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा, “समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पावन भूमि उत्तर प्रदेश आज सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर प्रदेश के रूप में उभर रहा है।”

Uttar Pradesh Foundation Day: विकास की नई मिसाल

बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश ने एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, स्टार्टअप और कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय प्रगति की है। अयोध्या, काशी, मथुरा जैसी तीर्थस्थलों का विकास और निवेश आकर्षण ने राज्य को नई पहचान दी है। ‘नया उत्तर प्रदेश’ अब राष्ट्र निर्माण की धुरी बन चुका है।

यह भी पढ़ें:-

उत्तर प्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई: बुलंदशहर और कानपुर में मुठभेड़, चार अपराधी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
31 ° C
31 °
30.1 °
70 %
2.6kmh
78 %
Thu
30 °
Fri
36 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
40 °

Most Popular