36.6 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
HomeSpecial InitiativeSunita Williams Retires: अंतरिक्ष की दुनिया की दिग्गज सुनीता विलियम्स से जुड़ी...

Sunita Williams Retires: अंतरिक्ष की दुनिया की दिग्गज सुनीता विलियम्स से जुड़ी वो बातें, जो जानना चाहती है पूरी दुनिया

Sunita Williams Retires: भारतीय मूल की एस्ट्रानाॅट सुनीता विलियम्स एक बार फिर चर्चा में हैं। 600 से ज्यादा दिनों तक अंतरिक्ष में समय बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। अपने 27 साल के करियर में सुनीता ने कई बड़ी उपलब्धि हासिल की और एतिहास में अपनी छाप छोड़ी। उनकी कहानी प्रेरणा भी है और प्रोत्साहन भी। सुनीता विलियम्स कौन हैं, ये तो लोग जानते हैं। हालांकि उनका नाम खबरों में आते ही, लोगों की जिज्ञासा कई सवालों के साथ उभरती है। सुनीता विलियम्स का करियर, अंतरिक्ष मिशन, भविष्य की योजनाएं और निजी जीवन के बारे में लोग जानना चाहते हैं। इसी जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए इस लेख में आपके सवालों के जवाब दिए गए हैं। आइए जानते हैं सुनीता विलियम्स के बारे में, लोग क्या सर्च कर रहे हैं और उसका जवाब क्या है।

क्या Sunita Williams NASA से रिटायर हो गई हैं?

नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि 60 वर्षीय सुनीता विलियम्स ने 27 दिसंबर 2025 को प्रभावी रूप से रिटायरमेंट ले लिया है। सोशल मीडिया पर ये जानकारी ट्रेंड हुई तो लोगों के मन में ये सवाल उठा कि क्या सच में सुनीता विलियम्स ने रिटायरमेंट ले लिया है या ये सिर्फ अफवाह है।

सुनीता विलियम्स अभी क्या कर रही हैं?

लोग जानना चाहते हैं कि,

  • क्या वे अभी भी NASA से जुड़ी हैं?
  • क्या वे नए अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेन कर रही हैं?
  • क्या वे भविष्य के मिशनों का हिस्सा हैं?

सुनीता विलियम्स जैसी वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री अक्सर मिशन प्लानिंग और स्पेस ट्रेनिंग से जुड़ी भूमिकाओं में सक्रिय रहती हैं।

सुनीता विलियम्स कितनी बार अंतरिक्ष जा चुकी हैं?

यह सवाल हर बार ट्रेंड करता है क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर समय बिताया। वे सबसे अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्रियों में गिनी जाती हैं।

  • सुनीता विलियम्स तीन बार अंतरिक्ष यात्रा पर जा चुकी हैं।
  • कुल मिलाकर अंतरिक्ष में 608 दिन बिताए हैं।
  •  9 बार स्पेसवॉक की है।
  • उन्होंने 62 घंटे से ज्यादा का समय बिताया है।

सुनीता विलियम्स की उम्र कितनी है?

लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या उम्र अंतरिक्ष मिशनों में बाधा बनती है? क्या 50 से अधिक उम्र में भी NASA में सक्रिय रहा जा सकता है? यही वजह है कि उनकी उम्र से जुड़ी सर्च लगातार होती रहती है।

  • सुनीता विलियम्स साल 2026 में 60 वर्ष की हो गई हैं।
  • उन्होंने 27 साल नौकरी की है।
  • अंतरिक्ष मिशन के लिए कोई सख्त ऊपरी आयु सीमा नहीं है, लेकिन आमतौर पर उम्मीदवार 27 से 46 वर्ष की उम्र के बीच चुने जाते हैं।
  • सुनीता विलियम्स अपनी आखिरी अंतरिक्ष यात्रा के समय 59 साल की थीं।
  • जाॅन ग्लेन 77 साल की उम्र में अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे।

सुनीता विलियम्स की सैलरी?

  • नासा के मुताबिक जिस ग्रेड पे पर सुनीता विलियम्स हैं, उसके अनुसार उन्हें लगभग 1.25 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलती है।
  • सुनीता विलियम्स नासा के GS – 15 श्रेणी में आती हैं।

सुनीता विलियम्स भारत से कैसे जुड़ी हैं?

भारतीय मूल की होने के कारण लोग सर्च करते हैं, उनका भारत से रिश्ता, उनका पैतृक गांव और भारत को लेकर उनकी भावनाएं क्या हैं?

  • सुनीता विलियम्स के पिता डॉ. दीपक पंड्या गुजरात के मेहसाणा के झूलासन गांव के रहने वाले थे।
  • सुनीता अंतरिक्ष में भगवत गीता और उपनिषद जैसी पवित्र पुस्तकें ले गई थीं।
  • वह भारत कई बार आ चुकी हैं और अपने पैतृक गांव भी गई हैं।
  • सुनीता का भारत प्रेम तब दिखा जब अंतरिक्ष यात्रा के दौरान उन्होंने नासा से भारतीय पकवान मंगवाए थे।
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
40 %
2.5kmh
99 %
Sun
36 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
30 °
Thu
31 °

Most Popular