26.6 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSamarth Jurel का बड़ा आरोप… ex-girlfriend से अभिषेक करता था मारपीट, छोटे कपड़े...

Samarth Jurel का बड़ा आरोप… ex-girlfriend से अभिषेक करता था मारपीट, छोटे कपड़े पहनने से भी रोकता था 

ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में साथ में नजर आ रहे हैं। तीनों अपने ब्रेकअप को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं और कमाल की बात यह है कि यह बिग बॉस के घर में भी अपनी अनबन की वजह से खूब चर्चा में थे। हालांकि, बाद में ईशा, समर्थ और अभिषेक दोस्त बन गए और उनके बीच के विवाद भी खत्म हो गए। इसी बीच अब एक्टर समर्थ जुरेल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अभिषेक पर कुछ गंभीर आरोप लगाए और ईशा संग उनके ब्रेकअप की वजह भी बताई।

समर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

वायरल वीडियो में समर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बारे में हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जिसमें उन्होंने कहा, ‘वो डेढ़ साल से अभिषेक से दूर थी तब की बात है… न्यू ईयर के दिन अभिषेक ने ईशा को जोर का थप्पड़ मारा था। उसकी एक आंख फूटने से बच गई और उसमें सूजन आ गई थी।’ इसके आगे समर्थ ने अभिषेक के व्यवहार के बारे में बात करते हुए कहा, ‘एक-एक करके सारे कांड बताऊंगा।’ इसके बाद वह कई हैरान करने वाले दावे करते हुए कहते हैं कि उन दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था।

ईशा मालवीय को मारते थे अभिषेक कुमार

समर्थ जुरेल ने इंटरव्यू में खुलासा किया, ‘पहला कांड अभिषेक ने ईसा को न्यू ईयर के दिन इतने जोर का थप्पड़ मारा कि उसकी आंख फूटने से बच गई। दूसरा यह कि ईशा ने बैकलेस ड्रेस पहनकर एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिस पर उनकी खतरनाक लड़ाई हुई और अभिषेक कार चला रहा था, उसी वक्त उसने कहा कि ये फोटो अभी हटा दे नहीं तो मैं तुझे कार से बाहर धक्का दे दूंगा।’

एक्स गर्लफ्रेंड को धमकी देते थे अभिषेक कुमार

समर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार पर तीसरा आरोप यह लगाया कि उन्होंने इसे को नुकसान पहुंचे की धमकी दी थी। उन्होंने कहा, ‘मैडम वैनिटी वैन में थी… आए वो भाईसाब चाय रखती थी वहां गर्म, वो ईशा को बोला कि चेहरा जला दूंगा। उसे धमकी दी। अब आप सोचो किस टाइप का आदमी है, इसलिए ईसा ने उसे छोड़ दिया और वह बहुत परेशान थी इन सब नाटक से’

समर्थ-अभिषेक से अलग हो चुकीं ईशा मालवीय

बता दें कि ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की लव स्टोरी सीरियल ‘उड़ारियां’ के सेट पर शुरू हुई थी, लेकिन ही उनका रिश्ता टूट गया। बाद में एक्ट्रेस को समर्थ जुरेल से प्यार हुआ है और वे करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बिग बॉस 17 के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि,  अब ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार दोस्त हैं। उनके बीच सब कुछ सही हो गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
38 %
2.5kmh
0 %
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
32 °

Most Popular