26.6 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
HomeखेलIND vs PAK: एक ही दिन भारत-पाकिस्तान के 2 महामुकाबले, पूरे दिन...

IND vs PAK: एक ही दिन भारत-पाकिस्तान के 2 महामुकाबले, पूरे दिन रहेगा क्रिकेट का महाजश्न; जानिए पूरी डिटेल

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरें इस महामुकाबले पर टिक जाती हैं। इस बार एक ही दिन भारत और पाकिस्तान के बीच 2 महामुकाबले होने जा रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए पूरा दिन रोमांच से भरपूर होना जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि एक दिन में भारत-पाकिस्तान के 2 मुकाबले कैसे संभव है? इस सवाल का जवाब है- जी हां, अगले महीन की 15 तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मुकाबलें खेले जाने तय हो गए हैं।

T20 WC में इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2026 का 7 फरवरी से आगाज होगा। भारत और श्रीलंका की धरती पर यह टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह तो बात हुई 15 फरवरी को होने वाले एक मुकाबले की। अब बात कर लेते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे मैच की।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले IND vs PAK मैच थाईलैंड की राजधानी थाईलैंड में भी खेला जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि यह मुकाबला भी 15 फरवरी को T20 फॉर्मेट खेला जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कौन सा मुकाबला होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद यह साफ हो चुका है कि 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच 2 बार भिड़ंत होगी। हालांकि, अच्छी बात यह है कि दोनों मुकाबलों की टाइमिंग अलग-अलग है, जिससे फैंस दोनों मैचों का लुत्फ उठा पाएंगे।

कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा

T20 वर्ल्ड कप में जहां पुरुष टीमें हिस्सा लेगी। वहीं, एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में महिला टीमें अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में कुल 8 टीमें शिरकत करेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-ए में इंडिया-ए, पाकिस्तान-ए, UAE और नेपाल की टीम शामिल हैं। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, मलेशिया और मेजबान थाईलैंड को जगह दी गई है।

वूमेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 पूरा शेड्यूल

13 फरवरी

  • पाकिस्तान A vs नेपाल (8:30 AM IST)
  • भारत A vs UAE (12:30 PM IST)

14 फरवरी

  • मलेशिया vs थाईलैंड (8:30 AM IST)
  • बांग्लादेश A vs श्रीलंका A (12:30 PM IST)

15 फरवरी

  • UAE vs नेपाल (8:30 AM IST)
  • भारत A vs पाकिस्तान A (12:30 PM IST)

16 फरवरी

  • श्रीलंका A vs मलेशिया (8:30 AM IST)
  • बांग्लादेश A vs थाईलैंड (12:30 PM IST)

17 फरवरी

  • भारत A vs नेपाल (8:30 AM IST)
  • पाकिस्तान A vs UAE (12:30 PM IST)

18 फरवरी

  • बांग्लादेश A vs मलेशिया (8:30 AM IST)
  • श्रीलंका A vs थाईलैंड (12:30 PM IST)

20 फरवरी

  • सेमीफाइनल 1 (8:30 AM IST)
  • सेमीफाइनल 2 (12:30 PM IST)

22 फरवरी

  • फाइनल (12:30 PM IST)
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
38 %
2.5kmh
0 %
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
32 °

Most Popular