36.5 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
HomeमौसमToday Weather Update: ठंड एक बार फिर दिखाएगी असर, देश के कई...

Today Weather Update: ठंड एक बार फिर दिखाएगी असर, देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Today Weather Update: ठंड के धीरे-धीरे विदा होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को एक बार फिर झटका लगने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर भारत समेत देश के 9 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

9 राज्यों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 20 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। 22 से 25 जनवरी के बीच पंजाब में छिटपुट से लेकर व्यापक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 20, 21 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम का मिजाज

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दोपहर में धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, 23 जनवरी से राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। अगले 3–4 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि शीतलहर से फिलहाल राहत बनी रहेगी।

यूपी में शीतलहर और बारिश

उत्तर प्रदेश में 20 जनवरी को 10 से ज्यादा शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और मेरठ में सुबह के समय 10–15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 22 से 25 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में बदलेगा मौसम

बिहार में 20 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और खगड़िया में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। पटना में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हरियाणा और पंजाब में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 26 जनवरी तक ठंड बनी रहेगी। वहीं, 20 से 22 जनवरी के बीच पंजाब के अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, बठिंडा, फिरोजपुर और होशियारपुर में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। 23 जनवरी से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में भी अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में 21 जनवरी तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 22 से 25 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश, बर्फबारी और 40–50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, राजस्थान के कुछ जिलों में 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है, जिससे सीकर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर और श्रीगंगानगर में तापमान गिर सकता है।

मध्य प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश में 21 जनवरी तक ठंड से राहत रहेगी, लेकिन 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश के चलते भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का हाल

उत्तराखंड में 20 जनवरी को मौसम बिगड़ सकता है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 23 जनवरी को नैनीताल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और उधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम करवट ले सकता है। शिमला में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 23 जनवरी से तेज बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मनाली में आज अधिकतम तापमान माइनस 3 डिग्री और न्यूनतम माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
41 %
2.3kmh
100 %
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
30 °
Thu
31 °

Most Popular