25.6 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश‘स्वार्थी महिला ने परिवार बर्बाद कर दिया…’, अपर्णा यादव से तलाक लेंगे...

‘स्वार्थी महिला ने परिवार बर्बाद कर दिया…’, अपर्णा यादव से तलाक लेंगे अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक

Prateek Aparna Yadav Divorce: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने का ऐलान किया है. उन्होंने अपर्णा यादव को स्वार्थी महिला बताया है और परिवार को बर्बाद करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रतीक और अपर्णा की शादी साल 2012 में हुई थी.

इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा?

प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इंग्लिश में पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि मैं इस स्वार्थी महिला को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं. उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए. वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है.

उन्होंने आगे लिखा कि अभी मेरी मानसिक हालत बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उसे सिर्फ़ अपनी ही चिंता है. मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई.

कौन हैं अपर्णा यादव ?

  • अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं.
  • समाजवादी पार्टी के टिकट से उन्होंने साल 2017 में लखनऊ की एक सीट से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में हार गई थीं.
  • साल 2022 में बीजेपी में शामिल हो गई थीं. उन्होंने पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगी थी लेकिन नहीं मिली.

प्रतीक-अपर्णा की दो बेटियां हैं

  • प्रतीक यादव, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना के बेटे हैं.
  • प्रतीक लखनऊ में एक जिम के मालिक का संचालन करते हैं. वे ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते हैं.
  • प्रतीक और अपर्णा की शादी भव्य तरीके से साल 2012 में हुई थी.
  • दोनों की शादी में एक्टर अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे. दोनों की दो बेटियां हैं.
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
42 %
1kmh
0 %
Sun
23 °
Mon
31 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular