30.9 C
New Delhi
Saturday, October 17, 2026
Homeबिहारबिहार चुनाव: पहले चरण में 2 डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्री से...

बिहार चुनाव: पहले चरण में 2 डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्री से लेकर 9 बाहुबलियों तक दांव पर, 121 सीटों पर 3.75 करोड़ मतदाताओं का फैसला

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे है। 2 डिप्टी सीएम, 18 मंत्री, लालू परिवार के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप की किस्मत भी आज जनता तय करेगी।

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया। 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी, हालांकि कुछ संवेदनशील इलाकों में समय 5 बजे तक सीमित रखा गया है। कुल 45,341 बूथों पर 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच वेबकास्टिंग से सभी बूथों की निगरानी हो रही है। यह चरण राज्य की राजनीति को नई दिशा दे सकता है, जहां NDA (भाजपा-जदयू) और महागठबंधन (राजद-कांग्रेस) के बीच कांटे की टक्कर है। जनसुराज पार्टी जैसे नए खिलाड़ी भी मैदान में हैं।

Bihar Elections: 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे 121 सीटों पर फैसला

चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 7.42 करोड़ मतदाताओं में से पहले चरण में 3.75 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। 2020 के तीन चरणों के मुकाबले इस बार दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में वोटिंग होगी, परिणाम 14 नवंबर को। विशेष गहन संशोधन (SIR) के बाद 68.5 लाख नाम कटे, जबकि 21.5 लाख नए जुड़े। विपक्ष ने SIR को ‘वोट सुप्रेशन’ का हथियार बताया, लेकिन ECI ने इसे पारदर्शी करार दिया।

Bihar Elections: दांव पर बड़े नेताओं की साख

पहले चरण में 18 मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। NDA की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (भाजपा, तारापुर) और विजय सिन्हा (भाजपा, लाखीसराय) मैदान में हैं। चौधरी, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, RJD के अरुण कुमार शाह से भिड़ेंगे। शाह ने 2020 में 5,000 वोटों से हार का बदला लेने को तैयार हैं। सिन्हा, 2005 से सीट पर काबिज, कांग्रेस के अमरेश कुमार और जनसुराज के सूरज कुमार का सामना करेंगे। अन्य मंत्रियों में जीवेश मिश्रा, नितिन नवीन, रत्नेश सदा, मंगल पांडेय, संजय सरावगी, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार आदि शामिल हैं। जदयू के श्रवण कुमार (बख्तियारपुर) और विजय चौधरी (लालगंज) भी दांव पर हैं।

Bihar Elections: डिप्टी सीएम से लालू परिवार तक

महागठबंधन की ओर से लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेजस्वी यादव (राजद, रघोपुर) और तेज प्रताप यादव (जनोंक्ति जनता दल, महुआ) की किस्मत EVM में बंद हो रही है। तेजस्वी, महागठबंधन के सीएम फेस, 2015-2020 से सीट पर काबिज हैं। वे भाजपा के सतीश कुमार (2020 में 30,000 वोटों से हारे) और जनसुराज के चंचल कुमार से भिड़ेंगे। रघोपुर RJD का गढ़ रहा है—लालू ने 1995-2000 में जीता था। नई पार्टी जेजेडी से तेज प्रताप RJD के मुकेश रौशन और LJP (रामविलास) के संजय सिंह से टकराएंगे। महुआ में स्वतंत्र उम्मीदवार आश्मा परवीन भी चुनौती हैं।

Bihar Elections: स्टार उम्मीदवारों का जलवा

चुनावी रंग में सितारे भी उतर आए हैं। छपरा से राजद के भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, अलीनगर से भाजपा की लोक गायिका मैथिली ठाकुर (मिथिला क्षेत्र की सांस्कृतिक अपील) और करगहर से जनसुराज के भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे मैदान में हैं। मैथिली, 25 वर्षीय डेब्यू उम्मीदवार, RJD के पारंपरिक गढ़ को तोड़ने का दावा कर रही हैं। 2020 में VIP के मिश्री लाल यादव ने 3,000 वोटों से जीता था। खेसारी और रितेश युवाओं को लुभाने की कोशिश में हैं।

Bihar Elections: गठबंधनों का समीकरण

NDA में जदयू ने 57, भाजपा 48, LJP (रामविलास) 13-14, RLM 2 और HAM 1 सीट पर उम्मीदवार उतारे। महागठबंधन में राजद 72-73, कांग्रेस 24, CPI(ML) 14, VIP और CPI 6-6, CPM 3, IPP 2। 6 सीटों पर गठबंधन दलों के बीच फ्रेंडली फाइट है। जनसुराज ने 119 सीटों पर दांव लगाया। 2020 में NDA ने 125, महागठबंधन 110 सीटें जीतीं। इस बार मुद्दे हैं महिलाओं के लिए NDA की योजनाएं, युवाओं के लिए महागठबंधन का रोजगार वादा, प्रवासन और बेरोजगारी।

Bihar Elections: 9 बाहुबली रण में

पहले चरण में 9 बाहुबलियों का दबदबा। मोकामा, दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद हॉटसीट बनी। यहां जदयू के अनंत सिंह (बाहुबली, हिरासत में) और राजद की वीणा देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) आमने-सामने। अनंत चार बार जीते, लेकिन हत्या केस ने विवाद बढ़ाया। दानापुर में राजद के रीतलाल यादव (जेल में, 50 लाख रंगदारी केस) पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव (भाजपा) से भिड़ेंगे। रीतलाल पर सत्यनारायण सिन्हा हत्या का आरोप।

लालगंज से राजद की शिवानी शुक्ला (मुन्ना शुक्ला की बेटी) मैदान में। मुन्ना और पत्नी अनु पूर्व विधायक हैं। रघुनाथपुर से राजद के ओसामा शहाब (शहाबुद्दीन के बेटे) vs जदयू के विकास सिंह। ओसामा की मां हिना 2024 लोकसभा हारीं। ब्रह्मपुर से LJP के हुलास पांडेय (सुनील पांडेय के भाई, ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्या आरोपी)। 2020 में हारे। मांझी से जदयू के रणधीर सिंह (प्रभुनाथ सिंह के बेटे)। प्रभुनाथ जेल में। अन्य बाहुबली-अन्य सीटों पर प्रभाव है।

यह भी पढ़ें:-

BJP सांसद भोले और पूर्व सांसद वारसी भिड़े: गुंडा और हिस्ट्रीशीटर पर तीखे तीर, हाथापाई की नौबत

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
43 %
3.3kmh
0 %
Sat
28 °
Sun
30 °
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
35 °

Most Popular