29 C
New Delhi
Thursday, August 27, 2026
Homeबिहारबिहार चुनावी हिंसा: मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की गोली...

बिहार चुनावी हिंसा: मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या

Bihar Elections: मोकामा में गुरुवार को जन सुराज पार्टी से जुड़े दुलारचंद यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में यादव को पहले पैर में गोली लगी।

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में गुरुवार को जन सुराज पार्टी से जुड़े दुलारचंद यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में यादव को पहले पैर में गोली लगी, फिर लाठी-डंडों से पीटा गया और अंत में गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। घटना से इलाके में तनाव फैल गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और केंद्र पर तीखा प्रहार किया, जबकि पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आरोपों को साजिश करार दिया।

Bihar Elections: चुनाव प्रचार के बीच खूनी संघर्ष

घटना मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी थाना अंतर्गत तारतार गांव में गुरुवार शाम करीब 4 बजे घटी। जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी उर्फ लल्लू मुखिया के समर्थन में प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव अनंत सिंह के काफिले के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों में बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

Bihar Elections: अनंत सिंह के गुर्गों पर आरोप

दुलारचंद यादव के समर्थकों ने आरोप लगाया कि अनंत सिंह के गुर्गों ने पहले लाठियां बरसाईं, फिर गोली चलाई। दुलारचंद को पैर में गोली लगी, जिससे वे गिर पड़े। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर भी फायरिंग की और कुचलने की कोशिश की। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Bihar Elections: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष बोले, ‘लोकतांत्रिक हत्या’

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी मणिलाल पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और गोलियों के निशान जुटाए। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसे ‘लोकतांत्रिक हत्या’ करार देते हुए अनंत सिंह पर सीधा आरोप लगाया। दुलारचंद के पोते ने भी दादा की हत्या का इल्जाम अनंत सिंह पर लगाया।

Bihar Elections: तेजस्वी यादव का केंद्र-राज्य सरकार पर तंज

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए तेजस्वी यादव ने घटना पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, चुनाव का समय है, आचार संहिता लागू है, फिर भी कुछ लोग बंदूक-गोली लेकर घूम रहे हैं। हिंसा की कोई जरूरत नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, पीएम 30 साल पुरानी बातें दोहराते हैं, लेकिन 30 मिनट पहले मोकामा में क्या हुआ, ये नहीं देखते। सीवान में एक एएसआई का गला रेत दिया गया, मोकामा में दुलारचंद यादव को गोली मार दी। बिहार में किस तरह के लोग हावी हैं, जनता देख रही है।

Bihar Elections: ‘मोदी जी को आंखें खोलनी चाहिए’

तेजस्वी ने आगे कहा, मोदी जी को आंखें खोलनी चाहिए। इनकी हार की बौखलाहट साफ दिख रही है। कौन हैं जो अपराधियों को पैरोल पर बाहर लाते हैं और संरक्षण देते हैं? बिहार की जनता सब देख रही है और चुनाव में करारा जवाब देगी। राज्य सरकार पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ये लोग 200 राउंड गोली चलाते हैं, हत्याएं होती हैं, लेकिन कुछ नहीं होता। कुर्सी बचाने के लिए अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, जनता बदलाव चाहती है।

Bihar Elections: अनंत सिंह का खंडन: साजिश का आरोप

पूर्व विधायक अनंत सिंह ने हत्या के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, मैं अपने समर्थकों के साथ प्रचार कर रहा था। तभी दुलारचंद के लोग असामाजिक तत्वों के साथ नारेबाजी और गाली-गलौज करने लगे। मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और शांतिपूर्वक निकल गया।

सिंह ने दावा किया कि दुलारचंद राजद नेता सूरजभान सिंह के समर्थक थे और यह पूरी घटना वोट बांटने की साजिश है। वहां पहले से हथियार लहरा रहे थे। सूरजभान का हाथ है, ताकि एनडीए के वोट प्रभावित हों। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। सूरजभान सिंह ने भी सफाई दी कि वे निर्दोष हैं। जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी ने कहा, यह बाहुबलियों का अंतिम हथकंडा है। दुलारचंद हमारे चाचा जैसे थे, उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।

राजनीतिक पृष्ठभूमि: बाहुबलियों का गढ़ मोकामा

मोकामा बिहार का हॉट सीट है, जहां बाहुबली अनंत सिंह (जदयू) और सूरजभान सिंह (राजद) के बीच पुरानी दुश्मनी है। दुलारचंद यादव 90 के दशक में लालू प्रसाद के करीबी रहे और खुद विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। इस बार वे जन सुराज से जुड़े, जो प्रशांत किशोर की पार्टी है। धानुक समाज से ताल्लुक रखने वाले दुलारचंद लल्लू मुखिया के प्रचार की कमान संभाल रहे थे। उनकी हत्या से जातिगत तनाव बढ़ा है।

कानून-व्यवस्था पर सवाल, चुनाव आयोग की नजर

बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। विपक्ष ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की। तेजस्वी ने कहा, हम न्याय दिलाएंगे। प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया। पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मोकामा में धारा 144 लागू है। यह घटना बिहार की सियासत को और गरमा देगी। जनता में आक्रोश है, वोटिंग पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:-

पुलिस की साख पर दाग: सहेली के घर से 2 लाख चुराने का आरोप, CCTV में कैद हुई DSP कल्पना रघुवंशी

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
29 ° C
29.1 °
29 °
89 %
2.1kmh
70 %
Wed
30 °
Thu
35 °
Fri
41 °
Sat
41 °
Sun
40 °

Most Popular