18 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
Homeदेशबिहार को रेलवे की सौगात: सात नई ट्रेनें शुरू, जानें टाइमिंग्स, रूट...

बिहार को रेलवे की सौगात: सात नई ट्रेनें शुरू, जानें टाइमिंग्स, रूट और स्टॉपेज

Indian Railways: नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय रेलवे ने बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली जंक्शन, दरभंगा-मदार जंक्शन और छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। यह कदम बिहार के रेल नेटवर्क को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Indian Railways: बिहार में रेलवे का विकास और ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का जिक्र

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन में बिहार के रेल विकास की यात्रा को रेखांकित किया। उन्होंने इसे ‘जीएसटी बचत उत्सव’ से जोड़ते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के अवसर पर ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का उपहार दिया था। उनके नेतृत्व में रेलवे में अभूतपूर्व गति से काम हो रहा है। आज बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात दी जा रही है, जिसमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है, और ये ट्रेनें राज्य की प्रगति में नया आयाम जोड़ेंगी।

Indian Railways: छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा

रेल मंत्री ने छठ पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की। उन्होंने बताया, छठ पूजा के दौरान बिहार के लिए 12,000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा, 150 ट्रेनें रिजर्व रखी गई हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर संचालित किया जाएगा। यह कदम त्योहार के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया है।

Indian Railways: रेलवे के बुनियादी ढांचे में निवेश

वैष्णव ने बताया कि रेलवे में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। बिहार में एक लाख करोड़ रुपये के रेल प्रोजेक्ट चल रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में 1,899 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई गई है। वंदे भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें बिहार की अर्थव्यवस्था को और गति देंगी।

नई ट्रेनों का विवरण

  • दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर (53204/53203): 22 एलएचबी कोचों वाली यह ट्रेन 1 अक्टूबर से सप्ताह में छह दिन (रविवार को छोड़कर) चलेगी। यह पटना, बख्तियारपुर, मोकामा और जमुई सहित 22 स्टेशनों पर रुकेगी।
  • पटना-बक्सर फास्ट पैसेंजर (53201/53202): 20 आईसीएफ कोचों वाली यह ट्रेन भी सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसके प्रमुख स्टॉप दानापुर, आरा और रघुनाथपुर हैं।
  • पटना-नवादा डेमू पैसेंजर (75272/75271): यह ट्रेन शेखपुरा, बरबीघा और बिहारशरीफ सहित 21 स्टेशनों पर रुकेगी।
  • पटना-इस्लामपुर डेमू पैसेंजर (75274/75273): यह ट्रेन पुनपुन, हिलसा और खोरमपुर सहित 19 स्टेशनों पर रुकेगी।
  • मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (15293/15294): 22 डिब्बों वाली यह साप्ताहिक ट्रेन हाजीपुर, बक्सर, सतना और पेद्दापल्ली सहित 24 स्टेशनों पर रुकेगी।
  • दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन कमतौल, कानपुर सेंट्रल और टूंडला सहित 31 स्टेशनों पर रुकेगी।
    छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सीवान, गोरखपुर और कानपुर सेंट्रल सहित 19 स्टेशनों पर रुकेगी।

इन नई ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के विभिन्न हिस्सों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। रेलवे का यह प्रयास बिहार के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

यह भी पढ़ें:-

‘जवान बहन को चौराहे पर किस’: राहुल गांधी पर कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18 ° C
18 °
18 °
60 %
2.4kmh
0 %
Sun
18 °
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular