33.5 C
New Delhi
Saturday, July 5, 2025
HomeदुनियाPM मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पहली बार...

PM मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पहली बार किसी विदेशी नेता को मिला यह सम्मान

PM Modi: पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया है।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान पहली बार किसी विदेशी नेता को प्रदान किया गया, जिससे दोनों देशों के बीच गहरे और विशेष रिश्तों का संदेश पूरी दुनिया में गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों की ओर से साझा गौरव के रूप में स्वीकार किया और वहां की सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया।

PM Modi: संस्कृति और परंपराओं का सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय समुदाय ने अपनी परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों को त्रिनिदाद और टोबैगो में सहेज कर रखा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक मेलजोल हर कदम पर नजर आता है। उन्होंने वहां की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू का भी जिक्र किया, जिनके पूर्वज तमिलनाडु से थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत तिरुवल्लुवर का हवाला देते हुए कहा कि मजबूत देशों के पास छह चीजें होनी चाहिए – वीर सेना, देशभक्त नागरिक, संसाधन, अच्छे जनप्रतिनिधि, मजबूत डिफेंस और ऐसे मित्र देश जो हमेशा साथ खड़े रहें।

PM Modi: क्रिकेट का रोमांच और त्रिनिदाद पीपर का तड़का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के आपसी संबंधों को लेकर कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो भारत के लिए ऐसा मित्र देश है जिसमें क्रिकेट का रोमांच भी है और त्रिनिदाद पीपर का तड़का भी। उन्होंने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो न सिर्फ कैरी-कॉम बल्कि पूरे विश्व में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और दोनों देशों का सहयोग ग्लोबल साउथ के लिए भी अहम है।

PM Modi: कौशल विकास और मानवता की भलाई पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के कौशल विकास और क्षमता निर्माण पर बल दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश वाइब्रेंट लोकतंत्र के रूप में मिलकर पूरी मानवता की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने इस सम्मान को दोनों देशों के रिश्तों की गहराई का प्रतीक बताया।

180 साल पुराना संबंध

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के साझा इतिहास को याद करते हुए कहा कि 180 साल पहले भारत से जो लोग त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे, उन्होंने मित्रता की नींव रखी। उन्होंने कहा कि भले ही उनके हाथ खाली थे, लेकिन उनके मन भारतीय सभ्यता, संस्कृति और विविधता से भरे हुए थे। उन्होंने आपसी सौहार्द्र और सद्भाव के बीज बोए, जो आज त्रिनिदाद और टोबैगो में साकार हो रहे हैं।

PM मोदी की विदेश नीति को मजबूती

यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति में बढ़ती विश्वसनीयता और भारत की वैश्विक स्थिति को भी दर्शाता है। यह सम्मान न केवल दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती देगा बल्कि भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर भी और मजबूत करेगा। त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे महत्वपूर्ण देशों के साथ सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलने से ग्लोबल साउथ में भारत की भूमिका और प्रभावी बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान ऐसे समय मिला है जब भारत विश्व मंच पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है। इस सम्मान के माध्यम से भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के रिश्ते नए आयाम पर पहुंचेंगे, जिससे दोनों देशों की जनता को शिक्षा, संस्कृति, व्यापार और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाओं के साथ लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:-

नीतीश कुमार होंगे NDA का चेहरा, जीतन राम मांझी ने किया स्पष्ट: ‘मुख्यमंत्री पद की इच्छा नहीं’

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33.5 ° C
33.5 °
33.5 °
55 %
0.3kmh
77 %
Sat
33 °
Sun
37 °
Mon
32 °
Tue
36 °
Wed
30 °

Most Popular