26.6 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
Homeदेशअब पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, तोड़े नियम तो...

अब पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, तोड़े नियम तो लगेगा भारी जुर्माना

New Rules: अक्सर रोड पर कई साल पुरानी गाड़ी नजर आती है लेकिन अब आपको पुरानी गाड़ी सड़क पर चलती हुई नहीं दिखेगी। आज से दिल्ली में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

New Rules: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। 1 जुलाई 2025 से 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीज़ल गाड़ियों को ईंधन नहीं देने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य राजधानी में प्रदूषण के स्तर को कम करना और लोगों को पुराने वाहनों को हटाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

New Rules: ईंधन पंपों पर बैनर और सीसीटीवी से निगरानी

दिल्ली के सभी ईंधन स्टेशनों पर बैनर लगाए गए हैं, जिनमें साफ तौर पर लिखा है कि तय समय सीमा पूरी कर चुकी गाड़ियों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, ईंधन पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि ऐसे वाहनों की पहचान की जा सके। दिल्ली सरकार ने इस अभियान को कड़ाई से लागू करने के लिए एमसीडी, दिल्ली पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को ईंधन स्टेशनों पर तैनात किया है। स्पेशल कमिश्नर ट्रैफिक अजय चौधरी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों पर यह कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को ऐसे 16 वाहनों को जब्त किया गया, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आते थे।

New Rules: एनसीआर में भी जल्द लागू होगा नियम

फिलहाल, यह प्रतिबंध केवल दिल्ली में लागू किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे एनसीआर (गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद आदि) में भी लागू किया जाएगा। दिल्ली में इस सख्ती के बाद प्रदूषण स्तर में कमी की उम्मीद है, और एनसीआर में लागू होने पर पूरे क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार आ सकता है।

जुर्माने की राशि: नियम तोड़ने पर लगेगा भारी फाइन
दिल्ली में अगर कोई वाहन मालिक इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। नियमों के तहत:

  • चार पहिया वाहन पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • दो पहिया वाहन पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।
    इस कदम से दिल्ली की सड़कों पर पुरानी गाड़ियों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है।

New Rules: दिल्ली में 62 लाख गाड़ियां हो चुकी हैं पुराने

परिवहन विभाग के अनुसार, दिल्ली में करीब 62 लाख गाड़ियां ऐसी हैं, जिनकी आयु पूरी हो चुकी है। इनमें 41 लाख दो पहिया और 18 लाख चार पहिया वाहन शामिल हैं। ये वाहन दिल्ली की वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारणों में से एक हैं। यदि एनसीआर के आंकड़े जोड़ दिए जाएं तो यह संख्या और भी बढ़ जाएगी, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण का खतरा बढ़ता है।

New Rules: पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा और सख्ती

दिल्ली के 350 पेट्रोल पंपों पर अभियान की निगरानी की जा रही है, जबकि 100 पेट्रोल पंपों पर दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि वाहन मालिक दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर पुराने वाहनों में ईंधन डलवाने की कोशिश करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

New Rules: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम

दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए इस प्रतिबंध को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह अभियान न केवल प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने में मदद करेगा, बल्कि लोगों को इलेक्ट्रिक और नए वाहन खरीदने के लिए प्रेरित करेगा। इस कड़े फैसले से जहां प्रदूषण कम होगा, वहीं राजधानी में सड़कों पर भीड़ और ट्रैफिक समस्या में भी कुछ हद तक सुधार होने की संभावना है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के ठोस कदम लिए बिना दिल्ली की वायु गुणवत्ता में स्थायी सुधार नहीं आ सकता।

यह भी पढ़ें:-

तेलंगाना में बीजेपी को झटका: टी राजा सिंह का इस्तीफा, नेतृत्व चयन पर उठाए सवाल

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
38 %
2.5kmh
0 %
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
32 °

Most Popular