34.8 C
New Delhi
Sunday, August 9, 2026
Homeराजनीतिबिहार चुनाव से पहले घमासान: प्रशांत किशोर फंसे नए विवाद में, साइबर...

बिहार चुनाव से पहले घमासान: प्रशांत किशोर फंसे नए विवाद में, साइबर थाने में शिकायत

Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर नए विवाद में फंस गए हैं। बीजेपी ने पीके पर सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए।

Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान तेज़ी से बढ़ रहा है और अब जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने प्रशांत किशोर और उनकी टीम पर सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने और फर्जी प्रचार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

Bihar Elections: भाजपा का आरोप, ‘फर्जी अकाउंट, असली प्रचार’

भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर और उनकी टीम सोशल मीडिया पर ‘भारतीय जनता पार्टी बिहार’ के नाम से एक फर्जी अकाउंट चला रही है। इस अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीरें लगाई गई हैं, लेकिन प्रचार प्रशांत किशोर का किया जा रहा है। जायसवाल ने इसे साइबर क्राइम और जनभावनाओं से खिलवाड़ बताया।

Bihar Elections: फर्जी अकाउंट से प्रशांत किशोर का प्रचार

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं कुछ दिनों से देख रहा हूं कि भाजपा बिहार के नाम से एक फर्जी अकाउंट चलाया जा रहा है, जिस पर पीएम मोदी और नड्डा जी की तस्वीरें लगी हैं, लेकिन उसमें प्रशांत किशोर की रैलियों और जन सुराज के कार्यक्रमों का प्रचार किया जा रहा है। यह साफ तौर पर जनता को भ्रमित करने की साजिश है।

जनता का समर्थन नहीं, हथकंडे अपनाए जा रहे हैं – जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर और उनकी टीम अब जनता का समर्थन खो चुकी है। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में 10 लाख लोगों की भीड़ लाने का दावा किया गया था, लेकिन मैदान में 10 हजार लोग भी नहीं पहुंचे। इस विफलता को छिपाने के लिए सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि ऐसे फर्जी हथकंडे अपनाकर जनता को गुमराह करना न केवल अनैतिक है, बल्कि कानूनन भी दंडनीय अपराध है। जनता और कानून दोनों ऐसे कृत्य को कभी माफ नहीं करेंगे।

Bihar Elections: प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा

इस बीच, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को होने वाले सीवान दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी के दौरे को लेकर सीवान, सारण और गोपालगंज के लोग उत्साहित हैं और लाखों की संख्या में लोग उनका स्वागत करने को तैयार हैं। जायसवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते हैं, प्रदेश को किसी न किसी बड़ी सौगात के साथ ही आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार के लोगों से विशेष स्नेह रखते हैं और उनके हर दौरे में विकास की कोई न कोई नई कहानी लिखी जाती है।

निशांत कुमार की एंट्री पर भी दी प्रतिक्रिया

वहीं, जब पत्रकारों ने जदयू नेता नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की संभावित राजनीतिक एंट्री को लेकर सवाल किया, तो दिलीप जायसवाल ने इसे व्यक्तिगत आस्था का विषय बताया। उन्होंने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आने की इच्छा रखते हैं, तो यह नीतीश कुमार और जदयू का आंतरिक मामला है। भाजपा इसमें कोई टिप्पणी नहीं करेगी, लेकिन लोकतंत्र में हर किसी को राजनीति में आने का अधिकार है।

बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर का कद लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है, लेकिन साथ ही विवादों और आरोपों से भी उनका पीछा नहीं छूट रहा। भाजपा द्वारा लगाए गए ताजा साइबर क्राइम के आरोपों ने चुनाव पूर्व माहौल को और भी गर्म कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत किशोर या उनकी पार्टी जन सुराज इस मामले में क्या सफाई देते हैं और चुनावी रणनीति को किस दिशा में ले जाते हैं।

यह भी पढ़ें:-

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत, CM धामी ने जताया दुख

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
49 %
3.6kmh
20 %
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
29 °
Wed
37 °
Thu
37 °

Most Popular