22.1 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
HomeदेशIRCTC टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: 1 जुलाई से टिकट बुक नहीं...

IRCTC टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: 1 जुलाई से टिकट बुक नहीं कर पाएंगे ये लोग, जानिए नए नियम

Indian Railway: रेल मंत्रालय ने एक घोषणा में कहा कि 1 जुलाई 2025 से केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही तत्काल योजना के तहत टिकट बुक कर पाएंगे।

Indian Railway: देश की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। यह फैसला टिकट बुकिंग में लंबे समय से हो रहे फर्जीवाड़े और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। नए नियम के तहत अब ट्रेन टिकट बुकिंग पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और पारदर्शी होने जा रही है। ये नियम 1 जुलाई 2025 से देशभर में लागू हो जाएंगे।

Indian Railway: क्यों किए गए ये बदलाव?

भारतीय रेलवे को बीते कुछ वर्षों में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग फर्जी IRCTC अकाउंट बनाकर टिकटों की कालाबाजारी कर रहे हैं। ये लोग या तो खुद इन टिकटों को महंगे दामों पर बेचते थे या दलालों के जरिए ब्लैक में टिकट की बिक्री कराते थे। इतना ही नहीं, रेलवे काउंटरों पर भी दलालों की सक्रियता को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। इसी कारण रेलवे ने टिकट बुकिंग प्रक्रिया में सख्ती लाने और इसे पारदर्शी बनाने के लिए यह अहम कदम उठाया है।

Indian Railway: IRCTC ऐप से टिकट बुकिंग के नए नियम

रेलवे द्वारा अब IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ऐप से टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड को अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब कोई भी यात्री IRCTC प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट तभी बुक कर पाएगा, जब उसका अकाउंट आधार नंबर से लिंक होगा।

1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम

अगर कोई यात्री 1 जुलाई 2025 के बाद बिना आधार लिंक किए IRCTC ऐप का उपयोग करना चाहेगा, तो उसे टिकट बुक करने की अनुमति नहीं मिलेगी। इस कदम का उद्देश्य फर्जी और एक से अधिक अकाउंट बनाकर टिकट ब्लैक करने वाले तत्वों पर पूरी तरह से रोक लगाना है। रेलवे का मानना है कि आधार लिंकिंग से हर यात्री की पहचान प्रमाणित होगी और धोखाधड़ी के मामलों में काफी कमी आएगी।

Indian Railway: काउंटर से तत्काल टिकट बुकिंग में भी बदलाव

न केवल ऑनलाइन, बल्कि रेलवे ने काउंटर से तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को भी पारदर्शी बनाने के लिए नया नियम लागू किया है। अब जब कोई यात्री रेलवे काउंटर पर तत्काल टिकट बुक करेगा, तो टिकट फॉर्म पर दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा। जब तक उस OTP को काउंटर कर्मचारी के सामने सत्यापित नहीं किया जाता, टिकट बुक नहीं होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो व्यक्ति टिकट बुक करा रहा है, वही उसका असली उपयोगकर्ता है और कोई दलाल किसी अन्य के नाम से टिकट बुक नहीं कर सकेगा।

Indian Railway: आम यात्रियों को क्या करना चाहिए?

रेलवे के इस नए नियम का असर लाखों यात्रियों पर पड़ेगा जो रोजाना IRCTC ऐप या रेलवे काउंटर से टिकट बुक कराते हैं। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे 1 जुलाई 2025 से पहले अपने IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर लें। यह प्रक्रिया IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर आसानी से पूरी की जा सकती है। इसके अलावा, काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराते समय सही मोबाइल नंबर देना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि OTP प्रक्रिया बिना सही नंबर के पूरी नहीं हो पाएगी।

फर्जीवाड़े और दलाली पर लगेगी लगाम

भारतीय रेलवे का यह कदम टिकट बुकिंग प्रणाली को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वासनीय बनाने की दिशा में एक बड़ा सुधार है। इससे न केवल फर्जीवाड़े और दलाली पर लगाम लगेगी, बल्कि आम यात्रियों को अधिक भरोसेमंद और सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा। रेलवे की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि टिकट बुकिंग व्यवस्था में लंबे समय से चल रही अनियमितताओं पर सख्त नियंत्रण पाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:-

‘मार डालो इसे.. 20 लाख दूंगी’, हनीमून के नाम पर रची थी कत्ल की साजिश: सोनम के कबूलनामे में चौंकाने वाले खुलासे

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
44 %
1.3kmh
0 %
Tue
21 °
Wed
30 °
Thu
29 °
Fri
27 °
Sat
30 °

Most Popular