22.8 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस नेताओं के बयानों से आहत सेना और देश की जनता: भाजपा...

कांग्रेस नेताओं के बयानों से आहत सेना और देश की जनता: भाजपा का पलटवार

Operation Sindoor: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दिए बयान पर राजनीति तेज हो गई है।

Operation Sindoor: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दिए गए बयान ने देश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। भाजपा ने इस बयान को भारतीय सेना के शौर्य का अपमान करार दिया है। बुधवार को राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता में खड़गे और राहुल गांधी दोनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को ‘मामूली घटना’ कहना केवल दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों के त्याग, बलिदान और पराक्रम का अपमान है।

Operation Sindoor: खड़गे ने देशवासी की भावनाओं को पहुंचाई ठेस

त्रिवेदी ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘छोटी बात’ बताना हर देशवासी की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। यह वही कांग्रेस है, जिसके नेता बार-बार देश की सुरक्षा और सेनाओं के सम्मान से खिलवाड़ करते रहे हैं। राहुल गांधी पहले भी भारतीय विमानों और रक्षा सौदों को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां कर चुके हैं।

Operation Sindoor: बीजेपी ने कांग्रेस ने बोला जोरदार हमला

उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और ‘इंडिया गठबंधन’ के नेता जानबूझकर ऐसी बातें कर रहे हैं, जिनसे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ बोलने का अवसर मिले। त्रिवेदी ने कहा, खड़गे का बयान आकस्मिक नहीं है, यह एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत की छवि को धूमिल करना और पाकिस्तान की मदद करना है। इंडिया नाम रखने से कोई राष्ट्रवादी नहीं हो जाता।

Operation Sindoor: पाक में लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में कांग्रेस नेता

भाजपा सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान में लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में लगे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, हो सकता है खड़गे को यह बयान कर्नाटक की राजनीति में सिद्धारमैया जैसे नेताओं के पाकिस्तान में चर्चित होने से प्रेरणा मिली हो। कांग्रेस नेताओं की भाषा आजकल पाकिस्तान की संसद, मीडिया और डिफेंस फोर्सेज की ब्रीफिंग में अक्सर सुनाई दे रही है। इससे लगता है कि इंडिया गठबंधन अब ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ पाकिस्तान’ बनता जा रहा है।

पाक पीएम शहबाज ने कबूला ऑपरेशन सिंदूर

सुधांशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान का हवाला देते हुए कहा, पाक पीएम ने कहा था कि 9 और 10 मई की दरम्यानी रात को उन्हें 2:30 बजे उठाया गया क्योंकि भारत ने उनके नूर खान एयरबेस पर मिसाइल गिरा दी थी। यह कोई मामूली घटना नहीं थी। लेकिन कांग्रेस को यह सब तुच्छ लगता है। यह वही कांग्रेस है, जिसके नेता नवजोत सिद्धू पाकिस्तान जाकर वहां के सेना प्रमुख को गले लगा चुके हैं। मणिशंकर अय्यर वहां जाकर पीएम मोदी को हटाने की अपील कर चुके हैं और सोनिया गांधी ने आतंकियों के लिए सहानुभूति जताई थी।

कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी मानसिकता

भाजपा प्रवक्ता ने इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी मानसिकता से जोड़ते हुए कहा कि पार्टी की सोच राष्ट्रवाद के प्रति कमजोर और आतंकवाद के प्रति नरम है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस देश की गरिमा और सेना की वीरता की बलि चढ़ाकर राजनीतिक लाभ हासिल करना चाहती है।

बंगाल में तृणमूल नेताओं की गुंडागर्दी

वहीं, त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, एसआईटी की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि यह हिंसा हिंदुओं को लक्षित कर के और सुनियोजित ढंग से की गई थी। इसमें तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की संलिप्तता पाई गई है। रिपोर्ट यह भी कहती है कि पुलिस ने हिंसा रोकने के बजाय तृणमूल नेताओं के कृत्यों को अनदेखा किया। यह एक चिंताजनक प्रवृत्ति है, जिसमें हिंदू समाज को निशाना बनाकर देशभर में एक भय का वातावरण बनाया जा रहा है।

कुल मिलाकर, भाजपा ने कांग्रेस और ‘इंडिया गठबंधन’ पर पाकिस्तान परस्त और राष्ट्रविरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है। खड़गे के बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी अभी और तेज होने की संभावना है, क्योंकि यह मामला सीधे तौर पर सेना के शौर्य और देश की सुरक्षा नीति से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें:-

वीजा हो रहा कैंसिल, अब व्यापारिक रिश्ते खत्म करेगा महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स: पाक का साथ देकर बुरे फंसे तुर्की और अजरबैजान

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.8 ° C
22.8 °
22.8 °
26 %
1.5kmh
0 %
Mon
22 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °

Most Popular