20.1 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में रफ्तार का कहर: शाहजहांपुर में आग की चपेट में बाइक,...

यूपी में रफ्तार का कहर: शाहजहांपुर में आग की चपेट में बाइक, बिजनौर में उड़े ट्रॉली के परखच्चे, 8 की दर्दनाक मौत

Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और बिजनौर जिलों में भीषण सड़क हादसे हो गए है। दोनों हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है।

Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाओं में राज्य के शाहजहांपुर और बिजनौर जिलों में हुए भीषण सड़क दुर्घटनाओं में कुल आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसों पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही और ओवरलोडिंग जैसे कारण इन हादसों की बड़ी वजह माने जा रहे हैं।

Road Accident: शाहजहांपुर में बाइक और ईको गाड़ी की टक्कर

शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक बाइक और ईको गाड़ी की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

Road Accident: हादसे में छह की मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में चार लोग शाहजहांपुर जिले से हैं, जबकि दो मृतक बरेली के निवासी हैं।

Road Accident: टक्कर के बाद बाइक में लग गई आग

घटना के विवरण में बताया गया कि काबिलपुर पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर मदनापुर की ओर जा रही ईको गाड़ी और डिस्कवर बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और ईको गाड़ी में बैठे बरेली निवासी सुधीर और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को एंबुलेंस द्वारा मदनापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन और लोगों की मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर जताया दुख

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बिजनौर में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक और सड़क हादसे ने दो जिंदगियां लील लीं। नूरपुर थाना क्षेत्र के गुहावर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में बैठे लोग सड़क पर जा गिरे।

एक मासूम सहित दो मौत

हादसे में चार साल की एक बच्ची और 21 वर्षीय एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 20 लोग घायल हुए, जिनमें से 17 को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बिजनौर रेफर किया गया है।

ट्रक चालक हिरासत में

पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी देहात विनय कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:-

पाकिस्तानी हैकर्स का साइबर हमला: रक्षा मंत्रालय से जुड़ी वेबसाइटों पर सेंधमारी की कोशिश, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
81 %
0.7kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular