30 C
New Delhi
Thursday, September 17, 2026
Homeमध्यप्रदेशLadli Behna Yojana: मंडला में लाडली बहनों को मिला सम्मान, CM मोहन...

Ladli Behna Yojana: मंडला में लाडली बहनों को मिला सम्मान, CM मोहन यादव ने भेजी 1,552 करोड़ की सम्मान राशि

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1,552.38 करोड़ रुपये की सम्मान राशि स्थानांतरित की गई है।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की।

Ladli Behna Yojana: बैंक खातों में स्थानांतरित किए 1,552.38 करोड़

मुख्यमंत्री ने बताया कि लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1,552.38 करोड़ रुपये की सम्मान राशि स्थानांतरित की गई है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर लाडली बहना आत्मनिर्भर बने और समाज में उसे सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिले।

Ladli Behna Yojana: सामाजिक सुरक्षा पेंशन और गैस अनुदान भी शामिल

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अन्य योजनाओं के अंतर्गत भी बड़ी राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 340 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन राशि भेजी गई। वहीं, 450 रुपये में गैस सिलेंडर रिफिल योजना के तहत 25 लाख से अधिक महिलाओं को 57 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि प्रदान की गई।

Ladli Behna Yojana: सामूहिक विवाह समारोह में हुई सहभागिता

ग्राम टिकरवारा में आयोजित 1,100 जोड़ियों के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को सरकारी सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।

महिलाओं को गोशालाओं से जोड़ने की पहल

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि राज्य सरकार महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी सशक्त बना रही है। इसके लिए उन्हें गोशालाओं में भी सहभागी बनाया जा रहा है ताकि वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

अब तक 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता

लाडली बहना योजना के तहत अब तक प्रदेश की महिलाओं को 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि प्रदान की जा चुकी है। प्रारंभ में इस योजना के तहत 1,000 रुपये प्रति माह की राशि दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, तो इस राशि को और बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

सरकार की प्राथमिकता में महिलाएं

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें सामाजिक सुरक्षा देना और उनके जीवन में बदलाव लाना है।

इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में महिलाएं, नवविवाहित जोड़े और आमजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान एक उत्सव जैसा माहौल रहा और मुख्यमंत्री की ओर से महिलाओं के लिए की गई घोषणाओं का जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह पहल निश्चित ही सामाजिक और आर्थिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-

2025 की जस्टिस रिपोर्ट में खुलासा: पुलिस और न्यायपालिका में बंगाल सबसे पीछे, टॉप-5 में कोई भाजपा शासित राज्य नहीं

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
30 ° C
31.1 °
30 °
79 %
1kmh
49 %
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
34 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular