20 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP Encounter: यूपी में फिर एनकाउंटर! महिला का अपहरण और हत्या का...

UP Encounter: यूपी में फिर एनकाउंटर! महिला का अपहरण और हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

UP Encounter: अपराधियों के यूपी खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से महिला का अपहरण कर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

UP Encounter: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया। यह घटना आलमबाग बस स्टैंड से महिला के अपहरण और उसकी हत्या के मामले से जुड़ी है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस के अनुसार, महिला का अपहरण आलमबाग बस स्टैंड से किया गया था और बाद में उसकी हत्या कर शव को आम के बाग में फेंक दिया गया था। मामले की जांच में पुलिस ने सबसे पहले आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया, लेकिन मुख्य आरोपी अजय फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश डाली।

UP Encounter: मुख्य आरोपी अजय​ मुठभेड़ में ढेर

शुक्रवार रात मलिहाबाद के देवा रेस्टोरेंट के पास पुलिस और अजय का आमना-सामना हुआ। पुलिस को देखकर अजय भागने लगा और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

UP Encounter: अजय के खिलाफ दर्ज थे 23 गंभीर मुकदमे

अजय के खिलाफ पहले से ही 23 गंभीर मुकदमे दर्ज थे, और वह बलात्कार के एक मामले में जेल भी जा चुका था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले की जांच में पुलिस के सात कर्मियों को लापरवाही का दोषी पाया गया, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

गाजियाबाद: बहू ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर ससुर की हत्या

गाजियाबाद के गोविंदपुरम डी ब्लॉक में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 68 वर्षीय रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी पाती सिंह की उनकी ही बहू ने कथित रूप से क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना किरायेदार अनुराधा ने दी, जब उसने पाती सिंह को नग्न अवस्था में खून से लथपथ देखा और तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, मृतक पाती सिंह की पत्नी पहले ही गुजर चुकी थी और कोरोना काल में उनके बेटे जितेंद्र की भी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी बहू आरती अपने दो बच्चों के साथ उसी मकान में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में प्रॉपर्टी विवाद को हत्या की मुख्य वजह बताया जा रहा है, हालांकि पड़ोसियों का कहना है कि घटना की रात आरती और उसकी चचेरी बहन का पाती सिंह से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह वारदात हुई।

कई महिलाओं से था संबंध, बहू पर भी थी गंदी नजर

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, पाती सिंह का कई महिलाओं से संबंध था और उसने अपनी बहू पर भी गलत नीयत रखी थी। बताया जा रहा है कि घटना की रात उसने आरती को गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिससे नाराज होकर आरती ने टीवी की आवाज तेज की और फिर गुस्से में आकर क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

सभी पहलुओं पर जांच कर रही है पुलिस

कविनगर एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल, आरोपी बहू आरती को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें:-

प्यार, विश्वासघात और हत्या: मेरठ, दिल्ली और जयपुर की 3 क्रूर हत्याओं की भयानक कहानियां जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20 ° C
20 °
20 °
54 %
0.8kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
33 °

Most Popular