31.1 C
New Delhi
Sunday, May 10, 2026
HomeदेशMahila Samridhi Yojana: दिल्ली में 2500 रुपए के ल‍िए आज से शुरू...

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में 2500 रुपए के ल‍िए आज से शुरू होगा रज‍िस्‍ट्रेशन, जानें क्या हैं योजना की शर्तें

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की बीजेपी सरकार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गरीब महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत, पात्र महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में महिलाओं के लिए खुशखबरी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर दिल्ली सरकार द्वारा महिला समृद्धि योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत गरीब और वंचित वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है, और इसके लिए कुछ पात्रता शर्तें भी तय की गई हैं।

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में योजना का शुभारंभ

महिला समृद्धि योजना के उद्घाटन के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, और महिला मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 5000 महिलाएं शामिल होने की संभावना है।

मुफ्त गैस सिलेंडर होगा ऐलान

इसके साथ ही, सरकार द्वारा होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने को लेकर भी एक अहम घोषणा किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, महिला सहायता योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा भी इसी कार्यक्रम में होगी।

Mahila Samridhi Yojana: किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

महिला समृद्धि योजना के तहत आर्थिक सहायता पाने के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो इन मानदंडों को पूरा करती हैं—

  • बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारक महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि कोई महिला पहले से ही सरकारी पेंशन प्राप्त कर रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
    -सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Mahila Samridhi Yojana: आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखी चिट्ठी

दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उनके चुनावी वादे याद दिला रहे हैं। महिला समृद्धि योजना की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले AAP नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी। इस पत्र में आतिशी ने लिखा कि 31 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में आयोजित एक रैली में दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ₹2500 प्रतिमाह देने की योजना पास की जाएगी और महिला दिवस (8 मार्च) से लाभार्थियों के खातों में पैसे आना शुरू हो जाएंगे। अब जबकि महिला दिवस आ चुका है, आतिशी ने दिल्ली की बीजेपी सरकार से यह पूछा कि क्या वह अपना वादा निभाएगी?

Mahila Samridhi Yojana: योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक महिलाएं दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए उन्हें निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे—

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

Mahila Samridhi Yojana: महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना और गरीबी उन्मूलन में योगदान देना है।

यह भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में सत्ता संग्राम! सीएम के ‘सारथी’ पवन साय बने आंख की किरकिरी, हटाने के लिए चल रहा बड़ा खेल? कौन है मास्टरमाइंड?

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
48 %
4.6kmh
3 %
Sun
32 °
Mon
42 °
Tue
43 °
Wed
46 °
Thu
45 °

Most Popular