29 C
New Delhi
Thursday, September 17, 2026
HomeराजनीतिRajasthan Assembly By-election Result: राजस्थान में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत, सात में...

Rajasthan Assembly By-election Result: राजस्थान में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत, सात में से पांच सीटों पर लहराया जीत का परचम

Rajasthan Assembly By-election Result: राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने उपचुनावों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए पांच सीटों पर जीत दर्ज की।

Rajasthan Assembly By-election Result: राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने इन उपचुनावों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सात में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। भाजपा ने झुंझुनूं, रामगढ़, देवली-उनियारा, खींवसर और सलूंबर सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने दौसा में जीत हासिल की है। वहीं, भारत आदिवासी पार्टी के खाते में चौरासी सीट आई है। भाजपा की सफलता यह दिखाती है कि वह विपक्ष के तौर पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कांग्रेस को इन नतीजों से चुनावी रणनीति में सुधार की आवश्यकता है।

बीजेपी का शानदार प्रदर्शन

भाजपा ने इन उपचुनावों में बेहतर रणनीति और प्रचार के जरिए कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी। भाजपा की जीत राजस्थान में पार्टी के लिए आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मनोबल बढ़ाने वाली साबित होगी। कांग्रेस को केवल दौसा सीट पर जीत मिल पाई। यह नतीजे गहलोत सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत हो सकते हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी को मतदाताओं का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।

झुंझुनूं से बीजेपी के राजेंद्र भांबू जीते

प्रदेश की हाई-प्रोफाइल झुंझुनूं विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार ने रिकॉर्ड जीत अपने नाम की है। भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भांबू ने कांग्रेस उम्मीदवार अमित ओला को 42848 मतों के अंतर से पराजित किया है। ओला को कुल 47577 वोट मिले। वहीं, भांबू के खाते में 90425 वोट मिले।

रामगढ़ और देवली-उनियारा में भगवा

रामगढ़ सीट पर भाजपा के सुखवंत सिंह ने जीत दर्ज की है। सिंह ने कांग्रेस के आर्यन जुबेर को 13636 मतों से पराजित किया है। सुखवंत को कुल 108811 और जुबेर को 95175 वोट मिले है। वहीं देवली-उनियारा सीट पर भाजपा के राजेंद्र गुर्जर ने जीत दर्ज की है। गुर्जर को कुल 100599 वोट मिले हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को 41121 वोटों के अंतर से हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार कस्तूर चंद मीणा 31385 वोट के साथ तीसरे पायदान पर है।

खींवसर में हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका

खींवसर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा है। भाजपा उम्मीदवार रेवंतराम डांगा ने बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को 13901 वोट से हराया है। बीजेपी उम्मीदवार को कुल 108628 वोट मिले है, जबकि कनिका के खाते में 94727 मत आए।

सलूंबर सीट पर भी बीजेपी

सलूंबर सीट भी बीजेपी के खाते में गई है। भाजपा की शांता अमृतलाल मीणा ने भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार जितेश कुमार कटारा को हरा दिया है। मीणा ने 1285 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस की रेशमा मीणा 26760 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। भाजपा प्रत्याशी को कुल 844298 वोट, भारत आदिवासी पार्टी को 83143 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 26760 वोट प्राप्त हुए है।

चौरासी सीट पर भारत आदिवासी पार्टी

चौरासी सीट की बात करे तो इस पर भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के कारीलाल को 24370 वोटों के भारी अंतर से हराया है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार महेश रोत 15915 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

दौसा सीट पर कांग्रेस

प्रदेश की सात में से सिर्फ एक सीट दौसा पर कांग्रेस जीत दर्ज की है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दीन दयाल ने भाजपा प्रत्याशी जग मोहन को 2300 के अंतर से हरा दिया है। दीन दयाल को कुल 75536 वोट और जग मोहन 73236 मत प्राप्त हुए है।

यह भी पढ़ें-

Bihar By-Election Result 2024: बिहार की चारों सीटों पर एनडीए का कब्जा, जनसुराज और आरजेडी को झटका

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
29 ° C
29 °
27.1 °
79 %
7.7kmh
43 %
Thu
36 °
Fri
33 °
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
39 °

Most Popular