29 C
New Delhi
Tuesday, August 18, 2026
HomeदेशRatan Tata Passed Away: पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन, पीएम मोदी,...

Ratan Tata Passed Away: पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन, पीएम मोदी, अमित शाह, योगी सहित कई दिग्गजों ने जताया शोक

Ratan Tata Passed Away: रतन टाटा के रूप में भारत का अनमोल रतन खो गया। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार को मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 86 साल के थे।

Ratan Tata Passed Away: रतन टाटा के रूप में भारत का अनमोल रतन खो गया। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार को मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 86 साल के थे। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (आई सीयू) में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। रतन टाटा के निधन से पूरा देश आहत है। राजनीतिक और उद्योग जगत के लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति करार दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सभी बड़े राजनेताओं ने दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के मानद अध्यक्ष रतन टाटा के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए दुख प्रकट किया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने टाटा संस के मानद अध्यक्ष को विजनरी उद्योगपति बताया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री केशव, ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दुःख व्यक्त किया है।

परोपकार और परोपकार में उनका योगदान अमूल्य: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, रतन टाटा के दुखद निधन से, भारत ने एक ऐसे प्रतीक को खो दिया है जिसने राष्ट्र निर्माण के साथ कॉर्पोरेट विकास और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। उन्होंने अनुभवी पेशेवरों और युवा छात्रों को समान रूप से प्रेरित किया। परोपकार और परोपकार में उनका योगदान अमूल्य है। मैं उनके परिवार, टाटा समूह की पूरी टीम और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।

मुझे उनका दृष्टिकोण बहुत समृद्ध लगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, मुझे रतन टाटा के साथ अनगिनत बातचीत याद आ रहे हैं। मुझे उनका दृष्टिकोण बहुत समृद्ध लगा। उनके निधन से बेहद दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं।

उनके उल्लेखनीय योगदान ने अमिट छाप छोड़ी : जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दुख जताते हुए लिखा, भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और परोपकार के प्रतीक रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ। उद्योग और समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान ने हमारे देश और दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

अपना जीवन हमारे राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रसिद्ध उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से अपना जीवन हमारे राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। हमारे देश और इसके लोगों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण लाखों सपने साकार हुए।

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, रतन नवल टाटा के निधन से हमने भारत का एक अमूल्य पुत्र खो दिया है। एक उत्कृष्ट परोपकारी व्यक्ति जिनकी भारत के समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता सर्वोपरि रही। टाटा स्पष्ट निष्ठा और नैतिक नेतृत्व के पर्याय थे। वह लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा और प्रतीक थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, रतन टाटा दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे। उन्होंने व्यापार और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29 ° C
29.1 °
29 °
79 %
3.6kmh
100 %
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular