29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeराजनीतिHaryana Election Result: सैनी, हुड्डा नहीं… सबसे ज्यादा वोटों से जीता ये...

Haryana Election Result: सैनी, हुड्डा नहीं… सबसे ज्यादा वोटों से जीता ये मुस्लिम उम्मीदवार, जानिए कौन हैं कांग्रेस नेता मामन खान

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी और अंदरूनी कलह ने पार्टी की संभावनाओं को कमजोर कर दिया, जिससे उसे जीत नहीं मिल सकी। पार्टी पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर है। हालांकि कांग्रेस और बीजेपी के वोट शेयर में अधिक अंतर नहीं था, लेकिन सीटों के अंतर ने बीजेपी को तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया।

कांगेस उम्मीदवार ने हुड्डा और सैनी सहित सभी दिग्गजों को पछाड़ा

कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान ने विधानसभा चुनाव में भूपिंदर सिंह हुड्डा और नायब सिंह सैनी सहित सभी बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी जीत अपने नाम की है। फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान ने बीजेपी उम्मीदवार नसीम अहमद को 98,441 वोटों से हराया है। वहीं हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा 71,465 वोटों से जीते है। प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 16,054 वोटों से जीत मिली है।

फिरोजपुर झिरका: 8 में से 7 प्रत्याशी मुस्लिम

हरियाणा के नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार मामन खान ने 1,30,497 वोट हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की। इस सीट पर सभी प्रमुख पार्टियों ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन मामन खान ने स्पष्ट बहुमत से जीत प्राप्त की। बीजेपी के नसीम खान को करीब 32,000 वोट मिले, जबकि अन्य प्रत्याशियों, जैसे INLD के मोहम्मद हबीब को 15,638 और जेजेपी के जान मोहम्मद को 720 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के वसीम जाफर को 234 वोट हासिल हुए हैं।

कांग्रेस नेता मामन खान कौन हैं

कांग्रेस नेता मामन खान का नाम 2023 में नूंह हिंसा के दौरान विवादों में रहा। उन्हें हिंसा में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। हरियाणा पुलिस ने उन्हें हिंसा का मास्टरमाइंड बताते हुए उनकी जमानत रद्द करने की मांग की थी।

2014 में मिली थी हार

मामन खान ने 2014 में निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन इनेलो के नसीम अहमद से हार गए। इसके बाद, 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर सफल हुए, प्राप्त वोटों का प्रतिशत 58% था, और उन्होंने करीब 37,000 वोटों से जीत हासिल की। हाल के चुनाव में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उनकी स्थिति मजबूत हुई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
47 %
3.3kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular