31 C
New Delhi
Wednesday, September 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशCM Mohan Yadav: पंचतत्व में विलीन हुए CM मोहन यादव के पिता,...

CM Mohan Yadav: पंचतत्व में विलीन हुए CM मोहन यादव के पिता, देशभर की कई राजनैतिक हस्तियों ने जताया दुख

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम 100 साल की उम्र में निधन हो गया।

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम 100 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले एक हफ्ते से बीमार थे और फ्रीगंज स्थित अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता भी शामिल हुए। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।

देशभर की कई राजनैतिक हस्तियों ने जताया दुख

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन पर देशभर के कई प्रमुख राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, सांसद वी.डी. शर्मा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अन्य राजनीतिक हस्तियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी कई प्रमुख हस्तियों और आम लोगों ने दुख व्यक्त किया। इस दुखद समय में मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की जा रही है।

जीवन की अपूरणीय क्षति: शिवराज सिंह चौहान

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं हैं, लेकिन उनके आशीर्वाद की छांव सदैव आपके साथ है।

समाचार अत्यंत दुःखद: पूर्व सीएम कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख जताते हुए कहा कि पूनमचंद यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि परिवार को यह दुःख सहन करने के शक्ति प्रदान करें।

एक बेटे के जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात: वीडी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पूज्य पिताजी पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पिता का साया सिर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। वीडी शर्मा ने आगे लिखा कि इस खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता। इस खुद की घडी में उनके साथ है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
31 ° C
31 °
28.1 °
79 %
4.1kmh
58 %
Wed
34 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
35 °
Sun
37 °

Most Popular